Cannes फेस्टिवल के भारत मंडपम में चंदा पटेल ने करण जौहर की दिल खोलकर तारीफ की, कहा- नए टैलेंट को देते हैं बढ़ावा

Updated:
विज्ञापन
Chanda Patel praises karan johar

Chanda Patel praises karan johar

कांस में भारत मंडपम के दौरान निर्माता चंदा पटेल ने करण जौहर की तारीफ की. उन्होंने कहा कि करण जौहर एक विनम्र और प्रेरणादायक निर्माता हैं. उनसे मिलना शानदार अनुभव था. इन दिनों करण अपनी अपकमिंग फिल्म धड़क 2 को लेकर सुर्खियों में है.

विज्ञापन

फिल्मकार करण जौहर इन दिनों रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसे वह होस्ट करने वाले हैं. यह शो प्राइम वीडियो पर आएगा और 12 जून से प्रीमियर होगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें उर्फी जावेद, एल्विश यादव, करण कुंद्रा, जैस्मीन भसीन और रफ्तार जैसे स्टार्स नजर आ सकते हैं. फिलहाल मेकर्स की ओर से इसकी फाइनल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. इस बीच प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल के भारत मंडपम में करण जौहर और निर्माता चंदा पटेल के बीच खास मुलाकात हुई.

चंदा पटेल ने करण जौहर की तारीफ की

इस मुलाकात के दौरान निर्माता चंदा पटेल ने करण जौहर के बॉलीवुड में लंबे समय से किए जा रहे योगदान की सराहना की. उन्होंने कहा कि करण जौहर एक बेहद नम्र इंसान और निर्माता हैं. उनसे मिलना शानदार अनुभव था. हमें बॉलीवुड में और ऐसे निर्माता चाहिए जो नए कलाकारों, फ्रेशर्स और सिनेमा में काम करने के इच्छुक लोगों का समर्थन करें. साथ ही ये भी कहा कि वह हमेशा नए कलाकारों, लेखकों और फिल्ममेकर्स को अवसर देते हैं. उनके प्रयास प्रेरणादायक हैं.

चंदा पटेल की अपकमिंग फिल्म

चंदा पटेल इन दिनों ऐसे प्रोजेक्ट्स पर एक्टिव रूप से काम कर रही हैं, जो नए टैलेंट को मौका देता है. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2017 में फिल्म हू तारा इश्क मा से की थी. इस फिल्म को अमेरिका और सिंगापुर जैसे अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में भी प्रदर्शित किया गया था. हाल ही में चंदा ने अपनी अपकमिंग फिल्म तेरा मेरा नाता का पोस्टर ऐन फिल्म फेस्टिवल में लॉन्च किया था.

करण जौहर इस फिल्म को लेकर कर रहे खास तैयारी

करण जौहर साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म धड़क के रीमेक के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ चुका है, जिसमें तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आए. फिल्म के पोस्टर पर लिखा है कि मरने और लड़ने में से एक को चुनना हो तो, लड़ना. धड़क 2 आ रही नजदीकी सिनेमाघरों में 1 अगस्त 2025 को.

यह भी पढ़ें Movie Release in June: इन 6 फिल्मों से जून होगा ब्लॉकबस्टर, टिकट खिड़की पर मचेगा तूफान, थिएटर्स में लगेगा मेला

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola