Box Office Report: सितारे जमीन पर की कमाई का तूफान जारी, कुबेर और हाउसफुल 5 का हाल जानें मंगलवार की रिपोर्ट में
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 26 Jun 2025 7:44 AM
Box Office Report
Box Office Report: सितारे जमीन पर, कुबेर और हाउसफुल 5 में से बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार को किस फिल्म ने ज्यादा कमाई की. आइए आपको विस्तार से बताते हैं.
Box Office Report: मंगलवार का दिन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज से मिला-जुला रहा. जहां एक ओर आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी कमाई को मजबूती दी, वहीं धनुष की ‘कुबेर’ ने भी रफ्तार बनाए रखी. दूसरी ओर ‘हाउसफुल 5’ की कमाई में अब गिरावट साफ देखी जा रही है. आइए जानते हैं इन तीनों फिल्मों का मंगलवार यानी 24 जून का बॉक्स ऑफिस हाल.
सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- ओपनिंग डे कलेक्शन: 10.7 करोड़
- मंगलवार का कलेक्शन: 8.50 करोड़
- अब तक कुल कमाई: 75.15 करोड़
आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की यह फिल्म पहले दिन भले औसत रही हो, लेकिन रविवार से इसकी कमाई में बड़ा उछाल आया. मंगलवार को भी 8.50 करोड़ रुपये का मजबूत कलेक्शन किया गया. उम्मीद है कि यह फिल्म हफ्ते भर में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी.
कुबेर (Kuberaa) बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- ओपनिंग डे कलेक्शन: 14.75 करोड़
- मंगलवार का कलेक्शन: 5.31 करोड़
- अब तक कुल कमाई: 60.71 करोड़
धनुष, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ स्टारर इस थ्रिलर फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. मंगलवार को थोड़ी गिरावट के बावजूद यह अब भी मजबूत स्थिति में है. फिल्म जल्द ही 75 करोड़ क्लब की ओर बढ़ती नजर आ रही है.
हाउसफुल 5 (Housefull 5) बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- ओपनिंग डे कलेक्शन: 24 करोड़
- पहले हफ्ते की कमाई: 127.25 करोड़
- दूसरे हफ्ते की कमाई: 40.85 करोड़
- मंगलवार का कलेक्शन: 1.25 करोड़
- अब तक कुल कमाई: 178.50 करोड़
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ने शुरुआती दिनों में धमाका किया था, लेकिन अब इसकी रफ्तार थमने लगी है. लगभग 225 करोड़ की लागत वाली फिल्म को अपनी लागत निकालने में अब दिक्कत हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










