ePaper

Box Office Report: रेड 2 ने जाट का किया खेल खत्म, केसरी 2 के हिस्से आए सिर्फ इतने करोड़, जानें टोटल कलेक्शन

Updated at : 02 May 2025 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
Box Office Report

Box Office Report

Box Office Report: अजय देवगन की रेड 2 रिलीज हो गई है और इसने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया है. रेड 2 ने आते ही सनी देओल की जाट और अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 के पसीने छुड़ा दिए. चलिए आपको इन तीनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.

विज्ञापन

Box Office Report: सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. फिल्म ने सलमान खान की सिकंदर और अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 को कड़ी टक्कर दी. जाट को थिएटर्स में रिलीज हुए 22 दिन और केसरी 2 को 14 दिन हो गए हैं. दोनों मूवीज को अजय देवगन की रेड 2 कड़ी टक्कर दे रही है. ऐसे में दोनों मूवीज का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट क्या है, आपको बताते हैं.

जाट का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

जाट की कमाई लगातार गिर रही है और आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में सुधार होने की गुंजाइश कम है. रेड 2 के रिलीज होने से फिल्म की कमाई में गिरावट आई है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 22वें दिन मूवी ने सिर्फ 0.2 करोड़ रुपये की कमाई की और इसकी टोटल कमाई 87.04 करोड़ रुपये हो गई है. अब नहीं लगता मूवी 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर पाएगी.

  • Jaat Collection Week 1- 61.65 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Week 2- 19.1 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 16- 0.85 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 17- 1.36 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 18- 2 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 19- 0.62 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 20- 0.68 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 21- 0.49 करोड़ रुपये
  • Jaat Collection Day 22- 0.02 करोड़ रुपये

जाट का नेट कलेक्शन- 87.04 करोड़ रुपये

केसरी 2 का 14वें दिन कैसा रहा हाल

  • Kesari Chapter 2 Collection Week 1- 46.1 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 8- 0.39 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 9- 8.15 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 10- 0.03 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 11- 3 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 12- 2.65 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 13- 2.15 करोड़
  • Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 14- 1.80 करोड़

Kesari Chapter 2 कुल कमाई- 74.75 करोड़

रेड 2 के हिस्से आए अबतक कितने करोड़?

  • Raid 2 Day 1- 18. 25 करोड़ रुपये
  • Raid 2 Day 2- 0.02 करोड़ रुपये

Raid 2 Total Collection- 18.27 करोड़ रुपये

यहां पढ़ें- Ajay Devgn Rejected Films: अजय ने इन फिल्मों को किया रिजेक्ट, दूसरे एक्टर्स की खुल गई किस्मत, सभी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola