ePaper

Box Office Report: दुनिया भर में 200 करोड़ का माइलस्टोन छूने से सिर्फ इतनी दूर है सिकंदर, एल2-एमपुरान ने चली कछुए की चाल

Updated at : 07 Apr 2025 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
Sikandar vs L2 Empuraan box office collection

Sikandar vs L2 Empuraan box office collection

Box Office Report: सिकंदर ने 8 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. धीमी रफ़्तार के साथ दुनियाभर में भी यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है. वहीं, सुपरस्टार मोहनलाल की एल2-एमपुरान बॉक्स ऑफिस पर जूझते नजर आ रही है.

विज्ञापन

Box Office Report: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की ‘सिकंदर’ अपनी धीमी रफ़्तार से जल्द ही दुनियाभर में 200 करोड़ का आकड़ा पार करने वाली है. वहीं, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. दूसरी तरफ सिकंदर से तीन दिन पहले रिलीज हुई ‘एल2-एमपुरान’ बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल चल रही है और अबतक 100 करोड़ की कमाई भी नहीं कर सकी है. ऐसे में आइए जानते हैं दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

सिकंदर का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन

नादियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म के 7 दिनों के वोर्ल वाइड कलेक्शन का ऐलान किया है. फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए निर्माताओं ने निचे कैप्शन में लिखा, “सिकंदर पर इतना प्यार बरसाने के लिए धन्यवाद! हम वास्तव में अभिभूत और आभारी हैं!” इस पोस्ट के मुताबिक, शनिवार को फिल्म ने भारत में ₹6.18 करोड़ और विदेशी बाजार में ₹3.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद अब दुनियाभर में सिकंदर 187.84 करोड़ रुपए की कुल कमाई कर चुकी है. इन आकड़ों को देख एक बात साफ है कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का माइलस्टोन छू लेगी.

सिंकदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sikandar Box Ofice Collection Day 1: 26 करोड़
Sikandar Box Ofice Collection Day 2: 29 करोड़
Sikandar Box Ofice Collection Day 3: 19.5 करोड़
Sikandar Box Ofice Collection Day 4: 9.75 करोड़
Sikandar Box Ofice Collection Day 5: 6 करोड़
Sikandar Box Ofice Collection Day 6: 3.75 करोड़
Sikandar Box Ofice Collection Day 7: 1.53 करोड़
Sikandar Box Ofice Collection Day 8: 2.92 करोड़

Sikandar Total Collection: 115.85 करोड़

एल2-एम्पुरान के 11वें दिन की कमाई

सुपरस्टार मोहनलाल स्टारर और पृथ्वीराज सुकुमारन की निर्देशित ‘एल2-एम्पुरान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल होते दिखाई दे रहा है. यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लूसिफ’र का दूसरा पार्ट है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रविवार यानी 11वें दिन 3.35 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी अबतक की कमाई 97.85 करोड़ हो चुकी है. हालांकि, इन आकड़ों में शाम तक बदलाव भी हो सकते हैं.

यह भी पढ़े: Sikandar Box Office Collection: फ्लॉप होने के बावजूद बरकरार है सलमान खान का स्टारडम, ‘सिकंदर’ ने 8वें दिन बना डाला बड़ा रिकॉर्ड

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola