Box Office Report: अक्षय की ‘हाउसफुल 5’ ने इस साउथ मूवी को दी पटखनी, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, जानें कलेक्शन रिपोर्ट

Published by :Divya Keshri
Published at :12 Jun 2025 2:35 PM (IST)
विज्ञापन
housefull 5 vs thug life

housefull 5 vs thug life

Box Office Report: अक्षय कुमार की मर्डर मिस्ट्री कॉमेडी 'हाउसफुल 5' और कमल हासन की एक्शन फिल्म 'ठग लाइफ' में इस हफ्ते जोरदार टक्कर देखने को मिली. 'हाउसफुल 5' अपने मल्टीस्टार कास्ट और डबल क्लाइमेक्स की वजह से चर्चा में रही. कलेक्शन में ‘हाउसफुल 5’ आगे निकल गई.

विज्ञापन

Box Office Report: अक्षय कुमार की मर्डर मिस्ट्री कॉमेडी हाउसफुल 5 और साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ के बीच बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत देखने को मिली. हाउसफुल 5 की यूएसपी इसका मल्टीस्टार कास्ट और डबल क्लाइमेक्स है. जबकि ठग लाइफ में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला. दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था और ओपनिंग डे पर दोनों फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन भी किया. अक्षय की फिल्म ठग लाइफ से बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है. चलिए आपको आकंड़ों के बारे में बताते हैं.

हाउसफुल 5 ने 7वें दिन इतनी कमाई की

हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर ठग लाइफ की हवा टाइट कर दी. फिल्म ने सिर्फ तार दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 7वें दिन मूवी ने 1.04 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. ये नंबर्स शाम तक अपडेट हो जाएंगे. कुल कमाई मूवी ने 121.29 करोड़ रुपये की कमाई की है. कहा जा रहा है कि फिल्म आने वाले दिनों में और तगड़ी कमाई कर सकती है.

  • Housefull 5 Box Office Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Box Office Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Box Office Collection Day 3- 32 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Box Office Collection Day 4- 13 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Box Office Collection Day 5- 2.08 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Box Office Collection Day 6- 8.5 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Box Office Collection Day 7- 1.04 करोड़ रुपये

कुल कमाई- 121.29 करोड़

ठग लाइफ को हाउसफुल ने दी कड़ी टक्कर

  • Thug Life Day 1- 15.5 करोड़ रुपये
  • Thug Life Day 2- 7.15 करोड़ रुपये
  • Thug Life Day 3- 7.75 करोड़ रुपये
  • Thug Life Day 4- 6.5 करोड़ रुपये
  • Thug Life Day 5- 2.3 करोड़ रुपये
  • Thug Life Day 6- 1.8 करोड़ रुपये
  • Thug Life Day 7- 1.22 करोड़ रुपये
  • Thug Life Day 8- 0.25 करोड़ रुपये

ठग लाइफ की टोटल कमाई- 42.47 करोड़

यह भी पढ़ें– Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी का कटेगा पत्ता? शो में फिर से वापसी को लेकर तेजू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर मेकर्स प्लान…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola