Box Office Report: ‘हाउसफुल 5’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर कोहराम, साउथ की इस मूवी को दी करारी शिकस्त, जानें कमाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Jun 2025 12:58 PM
Housefull 5 vs Thug Life Box Office
Box Office Report: हाउसफुल 5 और ठग लाइफ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है. दोनों फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर कौन अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, इसके बारे में आपको बताते हैं. हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार है और ठग लाइफ में कमल हासन हैं.
Box Office Report: अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 और साउथ के मेगास्टार कमल हासन की एक्शन ड्रामा ठग लाइफ के बीच सिनेमाघरों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. मर्डर मिस्ट्री और कॉमेडी से भरपूर फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिखाया था. फिल्म में दो क्लाइमेक्स है और ये इसकी यूएसपी है. साथ ही एक बड़ी स्टारकास्ट फिल्म में है, जिसमें रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, सोनम बाजवा, संजय दत्त का नाम शामिल हैं. दूसरी तरफ ठग लाइफ कमाई के मामले में हाउसफुल 5 से पीछे है. दोनों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आपको बताते हैं.
हाउसफुल 5 ने इतने करोड़ बटोर लिए
हाउसफुल 5 ने कलेक्शन के मामले में ठग लाइफ से आगे निकलते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है. ठग लाइफ की हालत खराब है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 8वें दिन मूवी ने 0.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये नंबर्स अभी और बढ़ेंगे. टोटल कमाई मूवी ने 127.74 करोड़ रुपये का कर लिया है. वीकेंड पर कहा जा रहा है कि फिल्म की कमाई और अधिक बढ़ जाएगी.
- Housefull 5 Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Collection Day 3- 32 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Collection Day 4- 13 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Collection Day 5- 2.08 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Collection Day 6- 8.5 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Collection Day 7- 1.04 करोड़ रुपये
- Housefull 5 Collection Day 8- 0.45 करोड़ रुपये
कुल कमाई- 127.74 करोड़
ठग लाइफ है हाउसफुल 5 से पीछे
- Thug Life Day 1- 15.5 करोड़ रुपये
- Thug Life Day 2- 7.15 करोड़ रुपये
- Thug Life Day 3- 7.75 करोड़ रुपये
- Thug Life Day 4- 6.5 करोड़ रुपये
- Thug Life Day 5- 2.3 करोड़ रुपये
- Thug Life Day 6- 1.8 करोड़ रुपये
- Thug Life Day 7- 1.22 करोड़ रुपये
- Thug Life Day 8- 1.21 करोड़ रुपये
- Thug Life Day 9- 0.06 करोड़ रुपये
ठग लाइफ की टोटल कमाई- 43.49 करोड़
यह भी पढ़ें– Sunjay Kapur Net Worth: करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड संजय कपूर थे अरबों के मालिक, जानें मौत के बाद छोड़ गए कितनी संपत्ति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










