Box Office Report: सैयारा को मात देने आई साउथ की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, कलेक्शन ने चौंकाया

Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Jul 2025 7:37 AM

विज्ञापन

Box Office Report

Box Office Report: मोहित सूरी की सैयारा को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है. इसी बीच साउथ स्टार पवन कल्याण की हरि हर वीरा मल्लू ने धमाकेदार एंट्री की है. बॉबी देओल और नोरा फतेही स्टारर इस फिल्म ने दो दिन में ही जबरदस्त कमाई की है.

विज्ञापन

Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection Day 2: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित सैयारा को दर्शकों से खूब सारा प्यार मिल रहा है. फिल्म ने अबतक 190 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म का क्रेज बॉक्स ऑफिस पर थम नहीं रहा और उम्मीद है की वीकेंड पर इसकी कमाई तगड़ी होगी. इस फिल्म की चर्चा के बीच साउथ एक्टर पवन कल्याण की मूवी हरि हर वीरा मल्लू सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. मूवी में बॉबी देओल, निधि अग्रवाल, नरगिस फाखरी और नोरा फतेही भी हैं. दो दिन में ही मूवी ने तगड़ी कमाई कर लिया है. आइए आपको इसके कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

हरि हर वीरा मल्लू पार्ट 1 का कलेक्शन

कृष जगरलामुदी और ए.एम. ज्योति कृष्णा की ओर से निर्देशित हरि हर वीरा मल्लू पार्ट 1 ने ओपनिंग डे पर तगड़ी कमाई की. सैकनिल्क का एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 8 करोड़ रुपये की कमाई की. नेट कलेक्शन मूवी ने 55.50 करोड़ रुपये का कर लिया है. मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म शानदार प्रदर्शन करेगी. वहीं, वर्ल्डवाइड मूवी ने अब तक 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी का बजट 300 करोड़ रुपये है.

फिल्मों से संन्यास लेंगे पवन कल्याण

न्यूज18 शोशा से बात करते हुए पवन कल्याण ने कंफर्म किया है कि वह एक्टिंग से संन्यास ले लेंगे. उन्होंने कहा, “मैं जरूर संन्यास लूंगा. मुझे संन्यास लेना बहुत अच्छा लगेगा.” उन्होंने बताया, “2006-2007 तक, मैं फिल्में छोड़ना चाहता था. मैंने तो सोचा था कि मैं पांच फिल्में डायरेक्ट करूंगा और फिर इंडस्ट्री छोड़ दूंगा.”

हरि हर वीरा मल्लू ओटीटी रिलीज

हरि हर वीरा मल्लू ओटीटी पर कब रिलीज होगी, इसे लेकर भी सोशल मीडिया पर कई खबरें चल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इसके डिजिटल राइट्स प्राइम वीडियो ने खरीदा है. फिलहाल मेकर्स ने आधिकारिक स्ट्रीमिंग की तारीख का खुलासा नहीं किया है और इसके लिए फैंस को इंतजार करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: ‘सैयारा’ ने पहले हफ्ते में उड़ाया बॉक्स ऑफिस का होश, बनाए 7 जबरदस्त रिकॉर्ड, आमिर-अजय सहित इन बड़े स्टार्स की फिल्मों को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola