Border 2 के साथ क्या सनी देओल फिर रचेंगे इतिहास, 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर ने बनाए थे ये 3 रिकॉर्ड

Published by :Ashish Lata
Published at :14 Jun 2025 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
Border 2 Update

Border 2 Update

Border 2: सनी देओल इन-दिनों बॉर्डर 2 की शूटिंग में बिजी है. फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी. ऐसे में एक्टर ने अपडेट देते हुए बीते दिनों कहा था कि पूरी टीम फिल्म को सफल बनाने के लिए मेहनत कर रही है. अगर ये वॉर ड्रामा 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर के रिकॉर्ड को तोड़ देगी तो सनी एक बार फिर गदर 2 जैसा इतिहास रच सकते हैं.

विज्ञापन

Border 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने साल 2023 में गदर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से अधिक की कमाई कर इतिहास रच दिया था. ​​अभिनेता ने इससे पहले भी दो बार बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है, जिसमें एक गदर के साथ और दूसरी बॉर्डर है. बॉर्डर ने भारत में 39.6 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. फिल्म का बजट 10 करोड़ था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 296 प्रतिशत का मुनाफा कमाया. क्या साल 2026 में सनी पाजी फिर से इतिहास रच पाएंगे.

क्या बॉर्डर 2 से बॉक्स ऑफिस पर फिर से इतिहास रच सकते हैं सनी देओल

सनी देओल फिलहाल बॉर्डर 2 पर काम कर रहे हैं और फिल्म की कुछ शूटिंग पूरी हो चुकी है. मूवी साल 2026 में गणतंत्र दिवस पर रिलीज होने के लिए तैयार है. हाल ही में एएनआई संग बात करते हुए गदर 2 एक्टर ने कहा था कि पूरे स्टार्स जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं और वॉर ड्रामा को सफल बनाना चाहते हैं. उम्मीद है कि 2-3 महीने में शूटिंग पूरी हो जाएगी. बीते दिनों खबर आई कि फिल्म के लिए सोनम बाजवा को भी लिया गया है. अगर यह फिल्म एक और बड़ी सफलता बन जाती है, तो अभिनेता बॉक्स ऑफिस पर इतिहास फिर से लिख सकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे गदर 2 और बॉर्डर के वक्त लिखा था. दोनों ही ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हैं.

सनी देओल के धमाकेदार रिकॉर्ड

सनी देओल ने साल 1997 में जेपी दत्ता की ओर से निर्देशित बॉर्डर के साथ बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़े रिकॉर्ड बनाए. अगर सीक्वल फिर से ये तीन रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो जाता है, तो यह किसी भी बॉलीवुड अभिनेता और बॉलीवुड फ्रैंचाइज के लिए एक अनोखा रिकॉर्ड होगा.

1997 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर 39.6 करोड़ की कमाई के साथ, बॉर्डर उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, उसके बाद शाहरुख खान की दिल तो पागल है थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ की कमाई की थी.

वर्ष 1997 की सबसे बड़ी ओपनर

बॉर्डर वर्ष 1997 की सबसे बड़ी ओपनर थी, जिसने अपने पहले दिन 1.12 करोड़ की कमाई की थी. यह सिलसिला 3.23 करोड़ के ओपनिंग वीकेंड और 6.19 करोड़ के ओपनिंग वीक के साथ जारी रहा.

1997 की सबसे बड़ी फ़ुटफ़ॉल

1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित जेपी दत्ता की युद्ध फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.7 करोड़ की फुटफॉल दर्ज की. यह किसी हिंदी फिल्म की ओर से दर्ज की गई सबसे बड़ी फुटफॉल में से एक है.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 के ब्लॉकबस्टर बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 126 करोड़ और…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola