Border 2: दिलजीत दोसांझ ने बॉर्डर 2 की शूटिंग खत्म कर बांटे लड्डू, वरुण धवन-अहान शेट्टी को छोड़ वीडियो में नहीं दिखा ये शख्स
Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Jul 2025 1:27 PM
Diljit Dosanjh wraps up border 2 shooting
Border 2: फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग जारी है. सेट से वरुण धवन और अहान शेट्टी लगातार कई तसवीरें और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं. इस बीच दिलजीत दोसांझ ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने को-एक्टर्स को लड्डू खिलाते दिख रहे हैं.
Border 2: बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 का इंतजार दर्शक ब्रेसबी से कर रहे हैं. मूवी में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ है. दिलजीत ने अपने हिस्से का शूटिंग कंप्लीट कर ली है. जी हां, दिलजीत ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया पर फैंस को जानकारी दी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है और उसके कैप्शन में लिखा, बॉर्डर 2 की शूटिंग पूरी हो गई है. फिल्म में मैं दिवंगत फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों की भूमिका निभा रहा है. वीडियो में वह एक्टर्स और क्रू मेंबर्स को लड्डू खिलाते दिख रहे हैं.
दिलजीत दोसांझ वीडियो में वरुण धवन, अहान शेट्टी और निर्देशक अरुण सिंह को लड्डू खिलाते नजर आए. उन्होंने अपने दोनों को-स्टार्स को गले भी लगाया. पोस्ट में वह छोटे बच्चों के बीच भी लड्डू बांटते दिखे. उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. हालांकि वीडियो में सनी देओल नहीं दिखे. वीडियो पर वरुण ने कमेंट कर लिखा, पाजी एक शॉट बाकी है अनुराग पाक बुला रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, दिल जीत लिया भाई आपने. एक यूजर ने लिखा, फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हूं. एक यूजर ने लिखा, फिल्म बॉर्डर 2 कब आएगी पाजी. एक यूजर ने लिखा, भाई का जैसा नाम है वैसा ही काम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










