बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा ‘बॉर्डर 2’ का तूफान, जानें 16वें दिन शाम 5 बजे तक की कमाई
Border 2 Box Office Day 16
Border 2 Box Office Day 16: सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की पकड़ बनी हुई है. 16वें दिन शनिवार को इसके कलेक्शन में फिर तेजी देखने को मिल रही है.
Border 2 Box Office Day 16: टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर यह फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है.
23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’ ने पहले ही साफ कर दिया था कि यह सिर्फ नॉस्टैल्जिया नहीं, बल्कि दमदार कंटेंट के दम पर लंबी रेस की खिलाड़ी बनने वाली है. अब 16वें दिन भी फिल्म की कमाई ने यही साबित कर दिया है.
16वें दिन शाम 5 बजे तक का कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे शनिवार यानी 16वें दिन शाम 5 बजे तक करीब 1.53 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वीकेंड का फायदा मिलने के चलते उम्मीद जताई जा रही है कि रात तक फिल्म के कलेक्शन में और उछाल देखने को मिल सकता है. फाइनल आंकड़े देर रात सामने आएंगे.
15 दिनों में 297 करोड़ पार
अगर अब तक की कुल कमाई पर नजर डालें तो ‘बॉर्डर 2’ ने भारत में 15 दिनों में 297.25 करोड़ रुपये नेट कमा लिए हैं. फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ से शानदार ओपनिंग की थी. पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 70.15 करोड़ का कारोबार कर चुकी यह फिल्म तीसरे हफ्ते में भी करोड़ों में खेल रही है.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘वध 2’ आगे, भाभी जी घर पर हैं की धीमी शुरूआत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए