Bhumi Pednekar का बॉयफ्रेंड यश कटारिया आया सामने? सिड-कियारा के रिसेप्शन में Lip Lock करते आए थे नजर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा था कि वह शख्स बिल्डर यश कटारिया है और भूमि कथित तौर पर उसे डेट कर रही है. अब हाल ही में एक्ट्रेस एक शख्स के साथ दिखी. जिसके बाद कयास लगने लगा कि यही उनका बॉयफ्रेंड होगा.
हाल ही में भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के रिसेप्शन में काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आई थी. इस दौरान शादी के रिसेप्शन वेन्यू से बाहर निकलते समय अपनी कार के अंदर एक मिस्ट्री मैन को किस करते दिखी थी. हालांकि अभी तक उस शख्स की तसवीरें सामने नहीं आई थी.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा था कि वह शख्स बिल्डर यश कटारिया है और भूमि कथित तौर पर उसे डेट कर रही है. अब हाल ही में एक्ट्रेस एक शख्स के साथ दिखी. जिसके बाद कयास लगने लगा कि यही उनका बॉयफ्रेंड होगा. पैपराजी वीरेंद्र चावला ने भूमि और यश की तसवीरें पोस्ट की है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, भूमि पेडनेकर को एक अनजान व्यक्ति के साथ एक पॉपुलर भोजनालय में जाते देखा गया; क्या एक्ट्रेस उन्हें डेट कर रही है?
यश कटारिया मशहूर बिजनेसमैन है. पेशे से वह एक बिल्डर है और उनकी उम्र 28 साल है. यश बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी के क्लोज फ्रेंड हैं. भूमि और यश की पहले भी कई तसवीरें एक साथ सामने आ चुकी हैं. हालांकि हर बार कपल कैमरे से बचने में कामयाब हो जाते थे.
Also Read: Gadar 2: जब सनी देओल को सबके सामने इस एक्ट्रेस ने कर लिया था KISS, तारा सिंह ने ऐसे किया था रिएक्ट
भूमि पेडनेकर का सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के वेडिंग रिसेप्शन का एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में वह एक व्यक्ति के साथ दिखाई दी थी. जब भूमि अपनी कार के अंदर बैठती है, तो यश उन्हें किस करते है. दोनों का ये लिपलॉक करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है.
वर्क फ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर पिछली बार फिल्म गोविंदा नाम मेरा में दिखी थी. इसमें उन्होंने विक्की कौशल की पत्नी का रोल प्ले किया था. इसके अलावा वो अभी तक बधाई दो, शुभ मंगल सावधान, टॉयलेट एक प्रेम कथा, बाला जैसी फिल्मों में नजर आई थी. उनकी अपकमिंग फिल्में अफवाह, भक्षक, द लेडी किलर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










