Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1: पहले दिन राजकुमार राव की फिल्म हिट होगी या फ्लॉप? ओपनिंग डे पर करेगी इतने करोड़ की कमाई

Updated:
विज्ञापन
Bhool Chuk Maaf OTT Release date

Bhool Chuk Maaf OTT Release date

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चुक माफ आज रिलीज हो गई है. फिल्म पहले दिन कितनी कमाई करेगी, इसका आंकड़ा सामने आ गया है. आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भूल चुक माफ ओटीटी पर नहीं आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. निर्माता मैडॉक फिल्मस पहले इस मूवी को ओटीटी पर रिलीज करने वाली थी, लेकिन अब ये थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है. फिल्म को लेकर एक्स पर दर्शक मिला-जुला रिएक्शन दे रहे हैं. इस फिल्म थिएट्रिकल प्रिंट्स के साथ जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की फिल्म परम सुंदरी का टीजर दिखाया जाएगा. भूल चुक माफ के प्रमोशन में वामिका और राजकुमार लगे हुए हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने एक खास वजह से फिल्ममेकर इम्तियाज अली को थैंक्यू कहा है. इस बीच फिल्म पहले दिन कितने करोड़ की कमाई करेगी, इसका आंकड़ा सामने आ गया है.

भूल चुक माफ पहले दिन करेगी इतने करोड़ रुपये की कमाई

फिल्म बिजनेस विशेषज्ञ रोहित जयसवाल ने फिल्मीबीट से बातचीत में बताया कि भूल चुक माफ पहले दिन स्लो शुरुआत करेगी. उम्मीद है कि ओपनिंग डे पर मूवी 3-3.5 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन मूवी 1.39 करोड़ का बिजनेस करेगी. हालांकि फाइनल आंकड़े शाम तक आएंगे.

इम्तियाज अली ने फिल्म को किया ऐसे सपोर्ट

वामिका गब्बी ने लव आज कल और जब वी मेट जैसी फिल्मों में काम किया है. निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्मों के साथ अपनी शुरुआत करने वाली वामिका की फिल्म भूल चुक माफ में लव आज कल का गाना यूज किया गया है. इम्तियाज ने इन फिल्मों में निभाए गए किरदार का एक कोलाज बनाकर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, किल इट. हमारी छोटी वाली अब बड़ी लड़की हो गई है. इसके जवाब में एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि थैंक्यू सर. मैंने बेस्ट से सीखा है.

यह भी पढ़ें Bhool Chuk Maaf X Review: राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ ‘ फ्लॉप या हिट? ट्विटर पर मचा रिव्यू का तूफान

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola