Bholaa Starcast Fees: 'भोला' के लिए अजय देवगन ने चार्ज की मोटी रकम, तब्बू को भी करोड़ों में मिली फीस

Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Mar 2023 8:57 AM

विज्ञापन

Bholaa Starcast Fees: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है. फिल्म में एक्शन सीन्स होंगे, जिसे देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. आज हम आपको स्टारकास्ट की फीस के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

Bholaa Starcast Fees: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ का जबसे ट्रेलर रिलीज हुआ है, तबसे फैंस फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में अजय और तब्बू कई एक्शन सीन्स करते दिखाई देंगे. इसका निर्देशन खुद अजय देवगन ने किया है. भोला की स्टारकास्ट काफी तगड़ी है, इसमें अजय देवगन और तब्बू के अलावा संजय मिश्रा, किरण कुमार, अमाला पॉल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. ऐसे में आईये आपको बताते हैं कि किस एक्टर ने कितनी फीस ली है.

अजय देवगन ने ली इतनी फीस

अजय देवगन टाइटैनिक का किरदार निभाते नजर आएंगे, इसमें कोई शक नहीं कि वह पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नजर आने वाले हैं और यह हमने ट्रेलर वीडियो में देखा है. कथित तौर पर अभिनेता ने फिल्म में अपने कैरेक्टर के लिए 30 करोड़ रुपये लिए हैं.

तब्बू ने वसूली मोटी रकम

बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू फिल्म में पुलिस वाले की भूमिका निभा रही हैं. वो कई एक्शन सीन्स करती भी दिखाई देंगी. एक्ट्रेस ने भोला में अपने किरदार के लिए कथित तौर पर 4 करोड़ रुपये लिए हैं.

संजय मिश्रा

इसमें कोई शक नहीं कि अभिनेता संजय मिश्रा को उनकी फिल्मों में देखना हमेशा एक ट्रीट होता है, वह फिल्म भोला में एक प्रमुख किरदार निभाते नजर आएंगे और कथित तौर पर उन्होंने फिल्म में अपने किरदार के लिए 85 लाख रुपये लिए हैं.

Also Read: Bholaa Advance Booking: अजय देवगन की फिल्म दमदार ओपनिंग को तैयार, एडवांस बुकिंग शुरू होते ही बिके इतने टिकट
दीपक डोबरियाल

दीपक डोबरियाल बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं. अभिनेता ने अपनी कॉमेडी और जबरदस्त एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया है. वह मूवी में विलेन के रोल में नजर आएंगे. उन्होंने कथित तौर पर 65 लाख रुपये लिए है.

अभिषेक बच्चन

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अभिनेता अभिषेक बच्चन फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे, हमने सेट से अभिनेता की कुछ झलकियां देखी हैं, जो काफी एक्साइटमेंट बढ़ाने वाला है. कथित तौर पर अभिनेता ने अपने लिए 1 करोड़ रुपये लिए हैं.

अमला पॉल

अभिषेक बच्चन के अलावा, अभिनेत्री अमाला पॉल भी फिल्म में अजय देवगन संग रोमांस करती नजर आएंगी. उन्होंने फिल्म करने के लिए 25 लाख लिए हैं.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola