Bholaa Advance Booking: अजय देवगन की फिल्म दमदार ओपनिंग को तैयार, एडवांस बुकिंग शुरू होते ही बिके इतने टिकट
Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Mar 2023 8:57 AM
Bholaa Advance Booking: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म भोला का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 20 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस मूवी में तब्बू और अजय एक्शन सीन्स करते दिखाई देंगे. भोला की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और कुछ घंटों में ही महज 1200 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं.
शाहरुख खान की पठान और तू झूठी मैं मक्कार के बाद, सभी की निगाहें अजय देवगन की ‘भोला’ पर टिकी हैं. अभिनेता दृश्यम 2 की सुपर-सक्सेस के बाद वापसी कर रहे हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी बज बना हुआ है, सभी बड़े पर्दे पर तब्बू और अजय को धमाकेदार एक्शन करते हुए देखना चाहते हैं. अब मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, और महज 2 से 3 घंटे के भीतर 1200 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. बीते दिन अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, इसमें एक्टर के साथ तब्बू भी नजर आ रही थी. इसमें उन्होंने कहा कि ‘भोला’ की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू चुकी है.
अजय देवगन की फिल्म की एडवांस बुकिंग बीते दिनों शुरू हुई. एक वीडियो में अजय ने कहा कि भोला के लिए IMAX 3D और 4DX 3D में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. आप इसे बुक मॉय शो में भी जाकर बुक कर सकते हैं. 2-3 घंटों के भीतर, आईमैक्स और 4डीएक्स संस्करणों सहित पूरे देश में 1200+ टिकट बिक चुके हैं. बता दें कि फिल्म 30 मार्च को रिलीज होने जा रही है. अभी इसमें 11 दिन बचे हुए है. लेकिन एडवांस बुकिंग का सुनते ही दर्शक इंतजार नहीं कर पाए और अपनी सीट अभी ही बुक कर ली. मीडिया अपडेट के अनुसार, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 7.05 लाख की कमाई की, जिसमें आईमैक्स 3डी संस्करण के लिए 4.25 लाख की कमाई शामिल है.
अजय देवगन द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 2019 की तमिल फिल्म ‘कैथी’ की आधिकारिक रीमेक है, जो लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित है और मुख्य भूमिका में कार्थी अभिनीत है. रीमेक की बात करें तो दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी. फिल्म ने भारत में 200 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर रिकॉर्ड तोड़ दिया था. ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि भोला भी कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाएगी. फिल्म में अजय देवगन के अलावा संजय मिश्रा, गजराज राव, मकरंद देशपांडे, किरण कुमार और दीपक डोबरियाल जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










