ePaper

Bholaa में अजय देवगन संग रोमांस कर रही हिरोइन कभी बोल्ड सीन करने को लेकर हुई थी ट्रोल, पति संग हो गया था तलाक

Updated at : 18 Mar 2023 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
Bholaa में अजय देवगन संग रोमांस कर रही हिरोइन कभी बोल्ड सीन करने को लेकर हुई थी ट्रोल, पति संग हो गया था तलाक

Ajay Devgn Bholaa Actress Amala Paul: अजय देवगन की फिल्म भोला का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आज हम आपको फिल्म की मेन लीड यानी अमाला पॉल के बारे में बताएंगे. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बोल्ड अदाओं से सबका दिल जीत लेती है.

विज्ञापन

Ajay Devgn Bholaa Actress Amala Paul: अजय देवगन और तब्बू की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘भोला’ का जबसे ट्रेलर आया है, तब से फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अजय द्वारा निर्देशित और निर्मित यह फिल्म 2019 तमिल सुपरहिट फिल्म कैथी की आधिकारिक रीमेक है. फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आज हम आपको फिल्म की हिरोइन और जानी मानी अभिनेत्री अमाला पॉल के बारे में बताएंगे. वैसे तो अमाला मूवी में अजय देवगन की पत्नी की भूमिका निभाएंगी, लेकिन रियल लाइफ में वह काफी बोल्ड और स्टाइलिश हैं.

अमाला पॉल की पर्सनल लाइफ

अमाला पॉल के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे, कि उनकी पर्सनल लाइफ काफी विवादों से भरी रही है. अमाला पॉल का जन्म 26 अक्टूबर 1991 को हुआ था. उन्होंने साउथ फिल्म में काफी काम किया है. अमाला ने साल 2008 में मलयालम फिल्म से अपनी करियर की शुरुआत की. एक इंटरव्यू में अमाला ने खुलासा किया था कि आदाई फिल्म में उन्होंने काफी बोल्ड सीन्स दिए थे. उन्होंने कहा, उस दौरान शूटिंग के वक्त 15 लोग मेरे आसपास थे. इस सीन की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था.

तलाकशुदा हैं अमाला पॉल

साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल ने साल 2014 में फिल्ममेकर एएल विजय संग शादी रचाई थी. हालांकि 2016 में दोनों का तलाक हो गया. अलग होने की वजह पर बात करते हुए अमाला ने कहा था कि मेरे ससुराल वाले मेरे काम को सपोर्ट नहीं करते थे. मुझे घर में जाने की हिदायत दी जाती थी और मेरे लिए मेरा करियर काफी महत्वपूर्ण था. किसी ने भी मेरी खुशी और मेंटल हेल्थ की परवाह नहीं की. इसलिए मैने तलाक लेने का फैसला किया.

Also Read: अजय देवगन की भोला में विलेन का किरदार निभायेंगे दीपक डोबरियाल, कहा- किसी को इंडस्ट्री में उम्मीद नहीं है कि..
अजय देवगन का चौथा निर्देशन

बता दें कि भोला अजय देवगन का चौथा निर्देशन है. सिंघम स्टार ने 2008 के रोमांटिक ड्रामा यू मी और हम के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी जिसमें उन्होंने अपनी अभिनेत्री पत्नी काजोल के साथ अभिनय किया था. इसके बाद वह अपने अगले निर्देशन एक्शन-थ्रिलर शिवाय के साथ 2016 में आठ साल बाद लौटे. सोशल मीडिया पर भोला को लेकर बज क्रियेट है. अजय देवगन लगातार इस फिल्म से जुड़े फोटोज और वीडियोज शेयर कर रहे हैं. बता दें कि भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola