Baaghi 4 Worldwide Collection: दुनियाभर में पस्त हुई बागी 4, पहले 10 दिनों की कमाई जानकर चौंक जाएंगे आप
बागी 4 वर्ल्डवाइड कलेक्शन फोटो- इंस्टाग्राम
Baaghi 4 Worldwide Collection: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की 'बागी 4' ने दुनियाभर में अब तक सिर्फ 69.50 करोड़ कमाए. भारत में 10 दिनों का कुल कलेक्शन 49.65 करोड़ रहा. आइए डे वाइज रिपोर्ट जानते हैं.
Baaghi 4 Worldwide Collection: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर बागी 4 को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उस तरह का जलवा नहीं दिखा पाई जिसकी उम्मीद की जा रही थी. मशहूर बागी फ्रेंचाइजी का हिस्सा होने के बावजूद, फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. आइए जानते हैं कि फिल्म ने भारत और दुनियाभर में कितनी कमाई की.
वर्ल्डवाइड बागी 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, बागी 4 ने दुनियाभर में अब तक सिर्फ 69.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. यह आंकड़ा एक बड़े बजट की एक्शन फिल्म के लिए बेहद कम माना जा रहा है. 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए फिल्म को अभी लंबा रास्ता तय करना होगा.
भारत में बागी 4 का कलेक्शन (10 दिन)
भारत में बागी 4 का बॉक्स ऑफिस सफर भी फीका ही रहा है. फिल्म ने 10 दिनों में कुल 49.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
Baaghi 4 Box Office Collection Day 1- 12 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 2- 9.25 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 3- 10 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 4- 4.5 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 5- 4 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 6- 2.65 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 7- 2.1 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 8- 1.26 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 9- 1.85 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 10- 2.15 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection- 49.65 करोड़
फिल्म के बारे में
बागी 4 का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म में टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू नजर आए हैं. यह बागी फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है और 2013 की तमिल फिल्म ‘ऐंथू ऐंथू ऐंथू’ का हिंदी रीमेक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










