Baaghi 4 Vs The Bengal Files Box Office Day 3: बागी 4 के सामने ‘द बंगाल फाइल्स’ की हवा टाइट, टाइगर के सामने मिथुन की फिल्म हुई फुस्स

‘बागी 4’ वर्सेज ‘द बंगाल फाइल्स’ की कमाई, फोटो- इंस्टाग्राम
Baaghi 4 Vs The Bengal Files Box Office Day 3: 5 सितंबर को इस साल की दो बहुचर्चित फिल्मों ने थिएटर्स में दस्तक दी. टाइगर श्रॉफ की बागी 4 और विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स एक-दूसरे से बॉक्स ऑफिस पर टकराई. बॉक्स ऑफिस पर कौन फिल्म आगे निकली, यहां जानिए.
Baaghi 4 Vs The Bengal Files Box Office Day 3: इस शुक्रवार यानी 5 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. एक तरफ टाइगर श्रॉफ अपनी धमाकेदार एक्शन फिल्म ‘बागी 4’ के साथ थिएटर्स में उतरे तो, दूसरी ओर विवेक अग्निहोत्री की बहुचर्चित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई. ओपनिंग डे पर जहां टाइगर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया, जबकि ‘द बंगाल फाइल्स’ का प्रदर्शन कमजोर रहा. तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने बढ़त बनाई, इसके बारे में आपको बताते हैं.
बागी 4 के सामने द बंगाल फाइल्स की हवा टाइट
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर ‘बागी 4’ ने तीसरे दिन भी ‘द बंगाल फाइल्स’ को पछाड़ दिया है. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने तीसरे दिन भारत में 0.16 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जबकि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म महज 0.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि दोनों फिल्मों के फाइनल नंबर्स शाम तक अपडेट होंगे. अब तक ‘बागी 4’ की कुल कमाई 21.16 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है और ‘द बंगाल फाइल्स’ का कलेक्शन सिर्फ 4.05 करोड़ रुपये है. ऐसे में साफ है कि ‘बागी 4’ ‘द बंगाल फाइल्स’ से आगे चल रही है.
‘बागी 4’ में संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ दिखे आमने-सामने
‘बागी 4’ को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है और इसमें टाइगर श्रॉफ वापस रॉनी के रोल में हैं. सीबीएफसी ने पहली बार इस फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है. फिल्म में संजय दत्त खतरनाक प्रतिपक्षी के रोल में हैं, जिनका टाइगर से दमदार टकराव देखने को मिला है. सोनम बाजवा और हरनाज संधू भी मुख्य भूमिकाओं में दिखी हैं. फिल्म का निर्देशन ए हर्षा ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










