Baaghi 4: बैक टू बैक फ्लॉप के बाद टाइगर श्राफ ने बागी 4 में काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमने 1000 परसेंट दिया
बागी 4 में काम करने पर क्या बोले टाइगर श्राफ फोटो- इंस्टाग्राम
Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू और सोनम बाजवा स्टारर बागी 4, 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म में टाइगर जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में मूवी का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. अब टाइगर श्राफ ने फिल्म में काम करने को लेकर बात की. साथ ही अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया.
Baaghi 4: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म “बागी 4” की रिलीज के लिए तैयार हैं. फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स से होगी. फैंस मूवी के लिए सुपरएक्साइटेड है. हालांकि इस मूवी से पहले एक्टर ने बैक टू बैक फ्लॉप दी थी. जिसमें गणपथ, हीरोपंती 2 और बड़े मियां छोटे मियां शामिल है. अब एक इंटरव्यू में, टाइगर ने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर बात की.
टाइगर श्रॉफ ने बागी 4 को लेकर बात की
टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत में बागी 4 को लेकर बात की. उन्होंने कहा, “मैं एकदम से बेचैन, खुश, एक्साइटेड, धन्य और आभारी महसूस कर रहा हूं कि दर्शक मेरी अगली रिलीज “बागी 4″ देखेंगे. इसमें मेरा एक बिल्कुल अलग रूप दिखने वाले हैं. मैं उनके रिएक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. पिछले कुछ साल निश्चित रूप से आसान नहीं रहे हैं, लेकिन यह सीखने का एक जबरदस्त दौर रहा है. इसकी वजह से मैं एक बेहतर कलाकार बन पाया हूं.”
बागी 4 में टाइगर श्राफ ने दिया अपना 1000 परसेंट
बॉलीवुड एक्टर ने आगे कहा, हम किसी भी फिल्म का फ्यूचर नहीं बता सकते हैं कि ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी या नहीं, लेकिन मेहनत कर सकते हैं. बागी 4 में हमने अपना 1000 परसेंट दिया है. यह ईश्वर की ही कृपा है, कि बागी फ्रैंचाइजी का आशीर्वाद मिला. हम चौथे सीक्वल तक पहुंच गए है, ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. मैं साजिद नाडियाडवाला सर का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे यह प्लेटफॉर्म दिया.”
बागी 4 के बारे में
बागी 4 साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. हाल ही में फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया था. जिसमें जबरदस्त एक्शन, शानदार सीन्स और संजय दत्त का खूखांर लुक देखा गय था. हिट फ्रैंचाइजी के चौथे भाग में टाइगर श्रॉफ अपने प्रिय किरदार रॉनी के रूप में वापसी कर रहे हैं. इसी मूवी से हरनाज संधू बॉलीवुड में अपना डेब्यू भी कर रही है.
यह भी पढ़ें- The Bengal Files First Review: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, विदेशों में मिला ऐसा रिस्पांस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










