Baaghi 4 Box Office Collection Day 19: टाइगर श्रॉफ की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, टोटल कलेक्शन जानकर रह जाएंगे दंग
बागी 4 के 19वें दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Baaghi 4 Box Office Collection Day 19: टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 4' ने 18 दिनों में सिर्फ 53.04 करोड़ रुपये कमाए हैं. जानिए 19वें दिन तक फिल्म की पूरी कमाई का रिपोर्ट क्या है.
Baaghi 4 Box Office Collection Day 19: 5 सितंबर को रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की एक्शन-ड्रामा बागी 4 की शुरुआत ठीक-ठाक रही थी. शुरुआती दिनों में फिल्म ने अच्छी कमाई की, लेकिन दूसरे हफ्ते से ही बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार थमने लगी. अब तीसरे हफ्ते तक आते-आते मूवी के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी जा रही है. ऐसे में आइए इसके 19वें दिन के कलेक्शन जानते हैं.
बागी 4 के 19वें दिन का कलेक्शन
ट्रेड रिपोर्ट्स Sacnilk के मुताबिक, बागी 4 ने 19वें दिन भारत में केवल 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद, फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 53.14 करोड़ रुपये तक पहुंचा है. वहीं, वर्ल्डवाइड स्तर पर भी मूवी का बिजनेस लगभग 77.41 करोड़ रुपये ही रहा. इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर अब लगभग खत्म हो चुका है.
बागी 4 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (19 दिन तक)
- Day 1: 12 करोड़
- Day 2: 9.25 करोड़
- Day 3: 10 करोड़
- Day 4: 4.5 करोड़
- Day 5: 4 करोड़
- Day 6: 2.65 करोड़
- Day 7: 2.1 करोड़
- Day 8: 1.26 करोड़
- Day 9: 1.85 करोड़
- Day 10: 2.15 करोड़
- Day 11: 0.75 करोड़
- Day 12: 0.95 करोड़
- Day 13: 0.75 करोड़
- Day 14: 0.48 करोड़
- Day 15: 0.07 करोड़
- Day 16: 0.12 करोड़
- Day 17: 0.017 करोड़
- Day 18: 0.01 करोड़
- Day 19: 0.01 करोड़
कुल कलेक्शन: 53.14 करोड़ रुपये
फिल्म की परफॉर्मेंस
टाइगर श्रॉफ की पिछली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी और अब बागी 4 भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. शुरुआती दिनों की कमाई के बाद दर्शकों का रुझान फिल्म से कम हो गया. तीसरे हफ्ते तक आते-आते मूवी के कलेक्शन ने गिरकर लगभग ठहराव ले लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










