April Upcoming Movies: सिकंदर-छावा की बैंड बजाने अप्रैल में रिलीज होगी ये फिल्में, लिस्ट में सनी और अक्षय की मूवी शामिल

April Upcoming Movies: केसरी चैप्टर 2 से जाट तक
April Upcoming Movies: मार्च का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास रहा. इस महीने इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘छावा’ रिलीज हुई और बहुत जल्द फैंस को ईदी देने के लिए सलमान खान की मोस्ट अवेटेड ‘सिकंदर’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसे में अगर अब आप यह सोच रहे हैं कि अगले महीने के लिए दमदार फिल्मों का कलेक्शन खत्म हो गया है तो आप गलत हैं क्योंकि अप्रील महीने में कई ऐसी फिल्में आ रही हैं, जिसका इंतजार दर्शक आंखें बिछाए बैठे हैं. इनमें सनी देओल की ‘जाट’ से लेकर अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ शामिल है. आइए पूरी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.
भूल चूक माफ
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की ‘भूल चूक माफ’ 10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है. यह एक रोमांटिक-कॉमेडी है, जो रिश्तो में होने वाली गलतियों और माफ करने की ताकत पर आधारित है. फिल्म का निर्देशन करण शर्मा संभाल रहे हैं.
जाट
सनी देओल की मोस्ट अवेटेड ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरो में रिलीज होने वाली है. यह एक एक्शन ड्रामा है, जिसे लिखा कर डायरेक्ट गोपीचंद मलिनेनी ने किया है.
फूले
प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की ‘फूले’ 11 अप्रैल को थिएटर्स में रिली होने के लिए तैयार है. अनंत महादेवन की निर्देशित यह फिल्म ज्योतिराव फूले और सावित्रीबाई फूले की जीवन पर आधारित बायोपिक है.
केसरी चैप्टर 2
अक्षय कुमार और अनन्या पांडे की ‘केसरी चैप्टर 2’ फिल्म 18 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. फिल्म की कहानी जलियावाला बाग हत्याकांड की कहानी पर आधारित है. इस ऐतिहासिक ड्रामा को करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है.
द भूतनी
एक्ट्रेस मौनी रॉय की ‘द भूतनी’ 18 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी. यह एक हॉरर कॉमेडी है, जिसके डायरेक्टर सिद्धांत सचदेव हैं.
ग्राउंड जीरो
इमरान हाशमी की ‘ग्राउंड जीरो’ 25 अप्रैल को सिनेमाघरो में रिलीज होने वाली है. यह एक थ्रिलर मूवी है, जिसके डायरेक्टर तेजस विजय देओस्कर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










