कौन हैं रोहन ठक्कर? अर्जुन कपूर के बने जीजा, अंशुला ने मंडप में रखी मां की तस्वीर, जान्हवी-खुशी ने सिंदूर की कराई रस्म

Updated:
विज्ञापन

अंशुला कपूर की शादी की तसवीरें, जान्हवी और खुशी कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर से निजी समारोह में शादी कर ली है. शादी की तस्वीरों के साथ अंशुला ने दिल छूने वाला कैप्शन भी लिखा. आइए आपको बताते हैं कि उनके पति क्या करते हैं.

विज्ञापन

Anshula Kapoor Wedding Photos: बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. लंबे समय से अपने पार्टनर रोहन ठक्कर को डेट कर रही अंशुला ने निजी और पारिवारिक समारोह में सात फेरे लिए. इस खास मौके पर परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल हुए. शादी की खूबसूरत तस्वीरें अंशुला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक प्यारा सा कैप्शन लिखा. आइए फोटोज के बारे में आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Anshula Kapoor Wedding Ceremony: कैसी रही अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी?

अंशुला कपूर ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की. दुल्हन बनीं अंशुला ने कोरल और गोल्ड रंग का बेहद खूबसूरत ब्राइडल लहंगा पहना, जिसे उन्होंने एमराल्ड और कुंदन ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया. उनका ब्राइडल लुक बेहद एलिगेंट और रॉयल नजर आया. वहीं दूल्हे रोहन ठक्कर ने आइवरी और गोल्ड शेरवानी के साथ मैचिंग पगड़ी पहनी. दोनों की जोड़ी तस्वीरों में बेहद खूबसूरत और खुश नजर आई.


" data-instgrm-version="14" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 326px; padding: 0; width: calc(100% - 2px);"> " target="_blank" rel="noopener noreferrer">View on Instagram

Emotional Moment at Anshula Kapoor Wedding: अंशुला ने रखी मां की तस्वीर

अंशुला कपूर की दिवंगत मां मोना कपूर की फ्रेम की हुई तस्वीर शादी की रस्मों के पास रखी गई थी. एक तस्वीर में सिंदूरदान के दौरान जान्हवी कपूर और खुशी कपूर दूल्हा-दुल्हन के दोनों ओर खड़ी नजर आई.

Anshula Kapoor Emotional Note: अंशुला कपूर ने क्या लिखा?

शादी की तस्वीरों के साथ अंशुला कपूर ने अपने पति रोहन ठक्कर के लिए लिखा, "इतने सारे लोगों में, इतनी सारी जगहों में और जिंदगी के इतने अलग-अलग मोड़ों के बीच, आखिर तुम ही मेरी जिंदगी में आए. हर उतार-चढ़ाव, हर मोड़ और हर अनचाहे सफर के बाद भी, आखिरकार मेरा साथ तुम्हीं ने निभाया. तुम मेरे सबसे पसंदीदा हमसफर हो. तुम्हारे साथ मुझे सबसे ज्यादा सुकून मिलता है. तुम्हें चुनना मेरी जिंदगी का सबसे आसान फैसला रहा है. हमेशा सिर्फ तुम."

Who Is Rohan Thakkar: रोहन ठक्कर कौन हैं?

अंशुला कपूर के पति रोहन ठक्कर एक स्क्रीनराइटर हैं. वह फिलहाल करण जौहर की धर्माटिक एंटरटेनमेंट के साथ फ्रीलांस राइटर के तौर पर जुड़े हुए हैं.फिल्म और ओटीटी की दुनिया में कदम रखने से पहले रोहन विज्ञापन और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में काम कर चुके हैं. उन्होंने न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से प्ले राइटिंग और स्क्रीनराइटिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है. इसके अलावा उन्होंने यूसीएलए में भी पढ़ाई की. वेबसाइट राइट रास्ता की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोहन की अनुमानित कुल संपत्ति करीब 8.5 करोड़ रुपये के आसपास है.

यह भी पढ़ें- OTT Releases This Week: ‘पती पत्नी और वो दो’ से लेकर ‘इक्का’ और ‘पेड्डी’ तक, जानें क्या-क्या हो रहा है रिलीज




विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola