जावेद अख्तर के Animal की सक्सेस को खतरनाक बताने पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात
रणबीर कपूर की रिवेंज-क्राइम ड्रामा एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से जोरदार रिस्पांस मिला. मूवी को लेकर जावेद अख्तर ने ऐसा कुछ कहा था, जिसपर मेकर्स का जवाब आया है.

रणबीर कपूर की रिवेंज-क्राइम ड्रामा एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर कई नये रिकॉर्ड बना डाला. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला और इसने 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई की.

अजंता एलोरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एआईएफएफ) के 9वें संस्करण में जावेद अख्तर ने एनिमल की आलोचना की. उन्होंने मूवी में विवादास्पद ‘मेरे जूते चाटो’ सीन के बारे में बात करते हुए कहा, “अगर कोई फिल्म जिसमें एक आदमी एक औरत से कहे की ‘तू मेरे जूते चाट’. अगर एक आदमी कहे की’ ‘औरत को थप्पड़ मार देने में क्या खराबी है’, वो पिक्चर सुपर-डुपर हिट हो, तो ये बड़ी खतरनाक बात है”.
Writer of your calibre cannot understand the betrayal of a lover (Between Zoya & Ranvijay) then all your art form is big FALSE 🙃 & If a woman (betrayed and fooled by a man in the name of love) would have said "lick my shoe" then you guys would have celebrated it by calling it…
— Animal The Film (@AnimalTheFilm) January 7, 2024

अब एनिमल के मेकर्स ने जावेद अख्तर को जवाब देते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, आपकी क्षमता का लेखक एक प्रेमी के विश्वासघात को नहीं समझ सकता (जोया और रणविजय के बीच) तो आपकी सारी कलाएं बड़ी झूठी हैं.

आगे मेकर्स ने लिखा, यदि कोई महिला (प्यार के नाम पर एक पुरुष द्वारा धोखा दी गई और मूर्ख बनाई गई) कहती तो कहती “मेरे जूते चाटो” “तो फिर आप लोग इसे नारीवाद कहकर जश्न मनाते.

मेकर्स ने ये भी लिखा कि, प्रेम को लिंग की राजनीति से मुक्त होने दीजिए. चलो बस उन्हें प्रेमी कहते हैं. प्रेमी ने धोखा दिया और झूठ बोला. प्रेमी ने कहा मेरा जूता चाटो. पीरियड.

जावेद अख्तर ने ये भी कहा था, “एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सिनेमा बनाने वालों से ज्यादा, सिनेमा देखने वालो की है. ये आपकी जिम्मेदारी है. ये आप तय करेंगे कि किस तरह फिल्में बनेंगी, और कैसी फिल्में नहीं बनेंगी.

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड़ रुपये की कमाई की ओर बढ़ रही है. फिल्म को रिलीज हुए 36 दिन हो चुके हैं.

संदीप द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार द्वारा निर्मित इस फिल्म में एक बेटे और पिता के बदलते रिश्ते को दिखाया गया है. इसमें अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

एनिमल सबसे लंबी भारतीय फिल्मों में से एक है. इसकी 201 मिनट की अवधि है. इसने बॉक्स ऑफिस पर 850 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

संदीप रेड्डी वांगा ने अपने एक्स (ट्विटर) पर एक नोट साझा किया. फिल्म को सफल बनाने के लिए दर्शकों को धन्यवाद दिया. उन्होंने “हैप्पी न्यू ईयर” शब्दों के साथ एनिमल में रणबीर कपूर के किरदार का पोस्टर शेयर किया.
Also Read: Animal: रणबीर कपूर की एनिमल ने बनाया नया रिकॉर्ड, शाहरुख खान की पठान को किया पीछेप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










