Ananya Panday Net Worth: कितने करोड़ की मालकिन हैं अनन्या पांडे, फिल्मों से कमाती हैं जबरदस्त रकम

Updated:
विज्ञापन
Ananya Panday Net Worth

Ananya Panday Net Worth

Ananya Panday Net Worth: अनन्या पांडे इन-दिनों सुपर एक्साइटेड हैं, क्योंकि उनकी फिल्म केसरी चैप्टर 2 सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. मूवी में उनके लुक की हर तरफ तारीफ हो रही है. हालांकि एक्ट्रेस को यह मुकाम हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी. आइये एक नजर उनकी नेटवर्थ पर डालते हैं.

विज्ञापन

Ananya Panday Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ऐतिहासिक ड्रामा केसरी चैप्टर 2 में नजर आने वाली है. फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें उनके साथ अक्षय कुमार और आर माधवन भी है. मूवी 1912 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की कानूनी लड़ाई पर केंद्रित है, जिसका निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है. फिल्म रिलीज से पहले आइये एक नजर डालते हैं अनन्या पांडे की नेटवर्थ पर.

कितने करोड़ की मालिकन हैं अनन्या पांडे

अनन्या पांडे एक आलीशान जिंदगी जीती हैं. लाइफस्टाइल एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 7 करोड़ रुपये आंकी गई है. कथित तौर पर एक्ट्रेस अपनी हर फिल्म के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. वह हर महीने 60 लाख रुपये कमाती हैं. फिल्मों के अलावा अनन्या विज्ञापन और सोशल मीडिया से तगड़ी रकम वसूलती हैं.

अनन्या पांडे का फिल्मी करियर

अनन्या पांडे ने साल 2019 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. हालांकि दर्शकों उस टाइम नेटिजन्स को उनका काम पसंद नहीं आया और सबने उन्हें ‘नेपो किड’ का टैग दे दिया. इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग पर काफी मेहनत की और ‘पति, पत्नी और वो’, ‘खाली पीली’, ‘गहराइयां’, ‘लाइगर’ से लेकर ‘ड्रीम गर्ल 2’ तक हर फिल्म के साथ अपनी कला को निखारना जारी रखा. केसरी चैप्टर 2 में भी एक्ट्रेस के एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है.

अनन्या पांडे ने केसरी चैप्टर 2 से अनसीन फोटो की शेयर

अनन्या पांडे अपनी अगली फिल्म केसरी चैप्टर 2 के लिए बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने फिल्म रिलीज के 1 दिन पहले कुछ अनसीन फोटोज शेयर किए. अनन्या ने इंस्टाग्राम हैंडल पर कोर्ट रूम सीन और जलियांवाला बाग की तस्वीरें शेयर की. वह अक्षय कुमार के साथ खड़ी नजर आ रही हैं. फैंस अनन्या के लुक की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”आपने साबित कर दिया कि मेहनत करें तो काफी अच्छा और बेहतर किया जा सकता है.”

यह भी पढ़ें- Jaat के इस आइकॉनिक डायलॉग को लेकर नाखुश थे सनी देओल, कहा- खुद को रिपीट क

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola