'भूत बंगला' की रिलीज से पहले उज्जैन पहुंचे अक्षय कुमार, सास डिंपल संग टेका मत्था

Updated at : 01 Apr 2026 3:57 PM (IST)
विज्ञापन
Akshay Kumar

अक्षय कुमार

Akshay Kumar: अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज से पहले आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे. उनके साथ में सास डिंपल कपाड़िया भी नजर आईं. दोनों ने महाकाल का जल अभिषेक किया.

विज्ञापन

Akshay Kumar: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. उनकी आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की कामयाबी के लिए आशीर्वाद मांगने अक्षय कुमार अपनी सास और मशहूर एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे. अक्षय की इस भक्ति को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं.

भक्ति में डूबे अक्षय कुमार और सास डिंपल

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में अक्षय कुमार सफेद कुर्ते में दिख रहे हैं, वहीं डिंपल कपाड़िया गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद ग्रेसफुल लग रही हैं. दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में बैठकर भगवान शिव का जल अभिषेक’ किया. वहीं अक्षय कुमार को नंदी देव की मूर्ति के सामने झुककर उनके कान में अपनी मन्नत (विश) मांगते हुए भी देखा गया है.

सास-दामाद की दिखी खास बॉन्डिंग

आज भले ही अक्षय और डिंपल का रिश्ता बहुत गहरा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुरुआत में डिंपल कपाड़िया अपनी बेटी ट्विंकल खन्ना की शादी अक्षय से करने के हक में नहीं थीं. साल 2024 में एक इंटरव्यू के दौरान डिंपल ने खुद बताया था कि उन्हें पहले अक्षय को लेकर कुछ शंकाएं थीं, लेकिन आज वह कहती हैं कि अक्षय एक जेंटल मैन और शानदार इंसान हैं. आपको बता दें कि अक्षय और ट्विंकल की शादी 2001 में हुई थी और उनके दो प्यारे बच्चे, आरव और नितारा हैं.

फिल्म ‘भूत बंगला’ में दिखेगी सितारों की फौज

अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी सालों बाद इस फिल्म के जरिए वापस लौट रही है. ‘भूत बंगला’ में अक्षय के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, वामिका गब्बी और जीशु सेनगुप्ता जैसे टैलेंटेड कलाकार नजर आएंगे. इस फिल्म को एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ मिलकर बनाया गया है.

अक्षय-प्रियदर्शन की ‘खट्टा मीठा’ ने जीता था दिल

अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी सालों बाद फिल्म ‘भूत बंगला’ के लिए एक साथ आई है, लेकिन इससे पहले इस जोड़ी ने साल 2010 में आई फिल्म ‘खट्टा मीठा’ में साथ काम किया था. ‘खट्टा मीठा’ एक ऐसी फिल्म थी, जिसने न सिर्फ लोगों को हंसाया बल्कि सिस्टम की कमियों पर भी करारा वार किया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ साउथ की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन नजर आई थीं. यह फिल्म प्रियदर्शन की ही पुरानी हिट मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक थी. अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी ने इससे पहले ‘हेरा फेरी’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दी हैं. यही वजह है कि अब फैंस को उनकी नई फिल्म ‘भूत बंगला’ का बेसब्री से इंतजार है.

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन टेम्पल में बर्तन धोकर की सेवा, फैंस कर रहे तारीफ

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola