Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection: योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हुई फुस्स, कलेक्शन देख होंगे हैरान

Updated:
विज्ञापन

अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection: अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई है. फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हुई थी और अब तक इसकी कमाई कुछ खास नहीं हुई है. मूवी की टक्कर जॉली एलएलबी 3 से हुई थी.

विज्ञापन

Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection: अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी को दर्शकों से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली. फिल्म 19 सितंबर को अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 3 के साथ रिलीज हुई थी. फिल्म उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बायोपिक है. फिल्म ने धीमी शुरुआत की और इसके बाद फिल्म की कमाई हर दिन घटती ही गई. चलिए आपको बताते हैं कि मूवी ने अबतक कितना कलेक्शन कर लिया है.

विज्ञापन

अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी का डे 6 का कलेक्शन

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी ने छठे दिन 0.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है और इसकी कुल कलेक्शन 1.46 करोड़ रुपये हो गई. दुनियाभर में फिल्म ने 1.7 करोड़ का कलेक्शन किया है. जॉली एलएलबी 3 के सामने फिल्म का टिकना मुश्किल है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ने 69 करोड़ से ज्यादा का कमाई कर लिया है. ऐसा लग रहा है कि कुछ ही दिनों में अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी का गेम बॉक्स ऑफिस पर ओवर हो जाएगा.

अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट डे वाइज

  • Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 1- 0.25 करोड़ रुपये
  • Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 2- 0.35 करोड़ रुपये
  • Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 3- 0.45 करोड़ रुपये
  • Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 4- 0.1 करोड़ रुपये
  • Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 5- 0.16 करोड़ रुपये
  • Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 6- 0.15 करोड़ रुपये

Ajey The Untold Story of a Yogi Total Collection- 1.46 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर जॉली एलएलबी 3 की आंधी, अक्षय कुमार की 2 फिल्मों का रिकॉर्ड टूटा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola