Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म, कमाई के आंकड़े ने चौंकाया
Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Sep 2025 9:14 AM
अजय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी डे 9, फोटो- इंस्टाग्राम
Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection: बायोपिक अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी का खेल बॉक्स ऑफिस पर अब खत्म ही माना जा रहा है. फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हुई थी. हालांकि मूवी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाने में सफल नहीं हो पाई.
Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection: बायोपिक अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है. फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर से इंस्पायर है. हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ा. टिकट खिड़की पर फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ नहीं दिखी. मूवी की हालत बहुत खराब है. आइए 9वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.
9वें दिन महज इतनी हुई कमाई
अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी, निशानची और जॉली एलएलबी 3 एक साथ ही 19 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 9वें दिन भारत में फिल्म ने करीब 0.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. नेट कमाई मूवी ने 1.68 करोड़ रुपये की कर ली. दुनियाभर में फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने 1.93 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
डे वाइज अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी का कलेक्शन
- Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 1- 0.25 करोड़ रुपये
- Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 2- 0.35 करोड़ रुपये
- Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 3- 0.45 करोड़ रुपये
- Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 4- 0.1 करोड़ रुपये
- Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 5- 0.16 करोड़ रुपये
- Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 6- 0.15 करोड़ रुपये
- Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 7- 0.11 करोड़ रुपये
- Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 8- 0.04 करोड़ रुपये
- Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 9- 0.07 करोड़ रुपये
Ajey The Untold Story of a Yogi Total Collection- 1.68 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें– Jolly LLB 3 Box Office Records: ‘जॉली एलएलबी 3’ का तगड़ा धमाका, अक्षय कुमार की इन 2 फिल्मों का रिकॉर्ड ढेर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










