तीसरी बार PM बनने पर नरेंद्र मोदी को अजय देवगन सहित इन सेलेब्स ने दी दिल खोलकर शुभकामनाएं, कहा- 'जनता सिर्फ तीन तक नहीं गिनेगी…'

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Narendra Modi

लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बन गए हैं. उनके पीएम बनने की खुशी में फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों ने उन्हें बधाई दी. आपको बताते हैं स्टार्स ने आखिर क्या कहा.

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लिया. इस शपथ ग्रहण समारोह में अक्षय कुमार, शाहरुख खान, विक्रांत मैसी, अनिल कपूर, कंगना रनौत, रजनीकांत जैसे सेलेब्स ने शिरकत की. जबकि पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनने पर बॉलीवुड सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं स्टार्स ने क्या कहा.


अजय देवगन सहित ये स्टार्स दे रहे पीएम मोदी को शुभकामनाएं
अजय देवगन ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “प्रधानमंत्री @narendramodi जी को दोबारा चुने जाने पर बधाई! अपनी बुद्धिमत्ता और करुणा के साथ भारत को समृद्धि और महानता की ओर ले जाने में निरंतर सफलता की कामना करता हूं.” वहीं, परेश रावल ने एक्स पर लिखा, “भारतीय जनता हमारे आदरणीय नेता श्री नरेंद्र मोदी जी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के इस ऐतिहासिक मौके पर हार्दिक शुभकामनाएं देती हैं. एक बात याद रखिएगा कि जनता आपसे बहुत प्यार करती है तो वो सिर्फ तीन तक नहीं गिनेगी आगे भी गिनती रहेंगी. जय हो, जयकार हो.”

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी ने रिकॉर्ड तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, ऐसा रहा उनका राजनीतिक सफर


आर माधवन बोले- नरेन्द्र मोदी जी को हार्दिक बधाई
आर माधवन ने पीएम मोदी की तसवीर अपने इंस्टाग्राम पर लगाकर लिखा, हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. इस देश के सर्वोच्च पद पर एक अभूतपूर्व और असाधारण तीसरा कार्यकाल. इसके अलावा कंतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी ने लिखा, भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल के लिए नरेंद्र मोदी को बधाई. हम विकास, शिक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति आपके समर्पण की गहराई से सराहना करते हैं. इसके अलावा, वरुण धवन, अली गोनी, ईशा देओल ने भी पीएम मोदी को बधाई दी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola