अहान शेट्टी का भावुक पोस्ट, फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की टीम को बताया परिवार जैसा

Ahan Shetty
Ahan Shetty: अहान शेट्टी ने फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की टीम का शुक्रिया अदा करते हुए इंस्टाग्राम पर BTS फोटोज शेयर किए. उन्होंने टीम को परिवार जैसी बताया और हर सदस्य के प्रति आभार व्यक्त किया. फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी हैं.
Ahan Shetty: अहान शेट्टी इस साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म Border 2 में अपने दमदार अंदाज और बेहतरीन एक्टिंग के लिए सुर्खियों में रहे. हाल ही में एक्टर ने फिल्म की टीम का शुक्रिया अदा करते हुए कुछ खास BTS (बीहाइंड द सीन) फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए.
परिवार जैसी टीम
अहान शेट्टी ने शेयर किए गए फोटो कैप्शन में लिखा, “एक ऐसी टीम जो परिवार जैसी है. इसके लिए मैं सचमुच शुक्रगुजार हूं. मुझे अपने आस-पास इससे बेहतर लोगों का ग्रुप मिल ही नहीं सकता था. चाहे अच्छे दिन हों या बुरे, आप सब हमेशा मेरे लिए सहारा, हिम्मत और पॉजिटिविटी का जरिया बने रहे.” इन फोटोज में अहान और फिल्म की क्रू के बीच कीमती पल और ऑन-सेट के मजेदार और दिल छू लेने वाले लम्हे देखने को मिल रहे हैं.
एक-दूसरे का हौसला बढ़ाने वाले साथी
अभिनेता ने आगे लिखा, “ऐसे लोग मिलना बहुत मुश्किल होता है, जो न सिर्फ मिलकर अच्छा काम करते हों, बल्कि सचमुच एक-दूसरे का ख्याल भी रखते हों. एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते हों, साथ मिलकर खुशियां मनाते हों और हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हों. मैं हर पल के लिए और आपमें से हर एक के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा.” अहान की यह भावनात्मक पोस्ट उनके फैंस और फिल्म उद्योग में उनके संबंधों की गर्मजोशी को दर्शाती है.
बॉक्स ऑफिस और ओटीटी
‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही. अहान के अलावा इस फिल्म में Sunny Deol, Varun Dhawan और Diljit Dosanjh जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में थे. सिनेमाघरों के बाद अब फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.
फैंस के लिए यह मौका है कि वे अहान शेट्टी के शानदार अभिनय और फिल्म के मजेदार BTS पल का आनंद घर बैठे ही ले सकें. इस पोस्ट ने दर्शकों को फिल्म के पीछे की मेहनत और टीम के बीच की बॉन्डिंग का भी अहसास करवा दिया है.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अक्षय खन्ना फिर सुर्खियों में, क्या है नया सरप्राइज?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










