सनी देओल की ‘जाट’ की तारीफ के कुछ हफ्तों बाद ही हेमा मालिनी ने दिया बड़ा बयान, कहा- हर किसी के हाथ में तलवार…

Hema Malini on bond with sunny deol
हेमा मालिनी ने मौजूदा फिल्मों को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि उनका दौर फिल्मों के लिए सबसे अच्छा था. आज की फिल्में बहुत हिंसक हैं, जिनमें तलवारें, खून-खराबा और डरावने सीन होते हैं. उन्हें देखना भी डराता है. उन्होंने कहा कि अब की फिल्मों में सब कुछ डार्क है.
दिग्गज एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी हाल ही में वेव्स समिट 2025 के के उद्घाटन सत्र में शामिल हुईं. इस दौरान एक्ट्रेस ने आजकल बनने वाली फिल्मों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में ज्यादातर फिल्में केवल डरावनी, हिंसक हो गई हैं. उन्होंने कहा कि हमारे समय की मूवीज सबसे बेहतर थी. साथ ही हेमा ने कहा कि उन्होंने दशकों तक कड़ी मेहनत की है और अपनी पहचान फिल्म इंडस्ट्री में बनाए रखी है.
हेमा मालिनी ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कही ये बात
एचटी सिटी से बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा, मैं कहना चाहती हूं कि वह समय सबसे बेस्ट था. मैं बहुत लकी हूं इतने सारे फिल्मों में अलग-अलग डायरेक्टर्स के साथ काम कर पाई. बहुत कम लोगों को ऐसा मौका मिलता है. मैं बहुत गर्व महसूस करती हूं इस खूबसूरत फिल्म इंडस्ट्री का पार्ट होने पर. अगर कोई फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बुरा बोलता है, तो मुझे दुख होता है. इसने कई लोगों को नेम, फेम दिया है. जो लोग डेडिकेशन से काम करते हैं और जिनका ध्यान नहीं भटकता, वे ही सफल होते हैं. इसीलिए आज तक मेरा नाम है.
हेमा मालिनी बोलीं- सब कुछ बहुत वीभत्स है…
जब हेमा मालिनी से फिल्म इंडस्ट्री की मौजूदा स्थिति के बारे में पूछा गया, जब कई फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, “मेरा समय सबसे अच्छा था. आज की फिल्में ठीक है, अच्छा है, बना रहे हैं बेचारे, सब बना रहे हैं. सब कुछ बहुत वीभत्स है, हिंसा इतनी है. देखने में कुछ भी दिलचस्प नहीं है. आपको छूने से भी डर लगता है कि ये पिक्चर देखूं की नहीं, घबराहट होती है. सबके हाथ में तलवार होती है और वह सबको मारते रहते हैं, कुछ भी हैप्पीनेस देने वाला नहीं है. हर कोई डार्क फिल्म बना रहा है.”
जब जाट की तारीफ हेमा मालिनी ने की
वहीं, सनी देओल की फिल्म जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जब फिल्म के बारे में हेमा मालिनी से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, मैंने सुना है कि फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की है. ये जानकर अच्छा लगा कि लोगों को फिल्म अच्छी लग रही है. धरम जी खुश है. मेरा मानना है कि फिल्म अच्छी है. जाट एक एक्शन फिल्म है, जिसमें सनी बदमाशों के होश उड़ाते दिखे हैं. इसमे रणदीप हुड्डा काफी खूंखार दिखे हैं.
यहां पढ़ें- Box Office Report: रेड 2 को कड़ी टक्कर दे रही है साउथ की यह फिल्म, दोनों फिल्मों के कलेक्शन को टक्कर दे रही रेट्रो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










