Abhishek Bachchan: अभिशेक बच्चन ने तलाक के अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘सब झूठ, हमारा परिवार खुश है’

Updated:
विज्ञापन

Abhishek Bachchan And Aishwarya Rai Bachchan

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय बच्चन संग तलाक की अफवाहों को पूरी तरह खारिज किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही बातों को झूठा, बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण बताया. अभिनेता ने स्पष्ट कहा कि उनका परिवार खुश, मजबूत और इन अफवाहों से अप्रभावित है.

विज्ञापन

Abhishek Bachchan: बॉलीवुड में अफवाहों का बाजार हमेशा गर्म रहता है. कभी लिंक-अप की चर्चाएं, तो कभी ब्रेक-अप की सुर्खियां इंटरनेट पर कयासों की भरमार रहती है. कुछ ऐसा ही हाल हाल ही में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर भी हुआ. दोनों ने सार्वजनिक तौर पर कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया, फिर भी सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ीं कि दोनों अलग होने वाले हैं. जबकि उनके एक साथ कई मौकों पर नजर आने जैसे बेटी आराध्या के स्कूल कार्यक्रम और पारिवारिक आयोजनों ने इन दावों को पहले ही कमजोर कर दिया था. इसके बावजूद सोशल मीडिया पर बेवजह की बहसें चलते रहीं.

विज्ञापन

सब झूठ है- अभिषेक बच्चन

अब अभिषेक बच्चन ने पहली बार इन अफवाहों पर खुलकर बात की है. पीपिंग मून को दिए इंटरव्यू में उन्होंने तलाक की खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया. अभिषेक ने कहा, “अगर आप सेलिब्रिटी हैं, तो लोग आपके बारे में हर तरह की बातें बनाएंगे. जो भी लिखा गया, वह सब झूठ, तथ्यहीन, गलत और दुर्भावनापूर्ण है. शादी से पहले लोग यह तय कर रहे थे कि हम कब शादी करेंगे. शादी के बाद ये तय कर रहे थे कि हम कब तलाक लेंगे. यह सब बकवास है. वह मेरा सच जानती हैं, मैं उनका सच जानता हूं. हम अपने खुशहाल और स्वस्थ परिवार के पास लौटते हैं, वही मायने रखता है.”

आराध्या पर अफवाहों का असर

जब उनसे पूछा गया कि क्या इस तरह की बातें उनके मानसिक संतुलन को प्रभावित करती हैं, उन्होंने स्पष्ट कहा, “यदि इनमें सच्चाई होती तो असर पड़ता, लेकिन नहीं है.” इसी इंटरव्यू में यह भी पूछा गया कि क्या ऐसी अफवाहें उनकी बेटी आराध्या को परेशान करती हैं. इस पर अभिषेक ने बताया कि आराध्या के पास फोन नहीं है और ऐश्वर्या ने उसे सिखाया है कि इंटरनेट पर हर बात पर विश्वास नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: तलाक की अफवाहें क्यों नहीं करतीं आराध्या पर असर? अभिषेक बच्चन का बयान वायरल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola