सैफ-अमृता की बेटी सारा अली खान इस फिल्म से करेंगी बाॅलीवुड में एंट्री, हीरो का नाम भी फाइनल

मुंबई : पिछले कुछ महीनों से सारा अली खान के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर खबरें आती रही हैं. कभी खबर आती है कि सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में कदम रखेंगी, तो कभी ऐसी रिपोर्ट्स आती हैं कि वह रितिक […]
मुंबई : पिछले कुछ महीनों से सारा अली खान के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर खबरें आती रही हैं. कभी खबर आती है कि सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में कदम रखेंगी, तो कभी ऐसी रिपोर्ट्स आती हैं कि वह रितिक रोशन के साथ डेब्यू करेंगी.
हालांकि अभी तक कुछ कंफर्म नहीं हो पाया था. लेकिन हाल ही में एक मैगजीन को दिये गये इंटरव्यू में फिल्म निर्देशक अभिषेक कपूर ने खुद कंफर्म किया है कि सारा उनकी आने वाली फिल्म ‘केदारनाथ’ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ डेब्यू करने वाली हैं.
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है शाहरुख, आर्यन और सारा की ये तस्वीर…
बताते चलें कि कुछ समय पहले यह खबर आयी थी कि करण जौहर ने सारा को अपनी फिल्म के लिए साइन किया है. कुछ दिनों पहले हुई करण की बर्थडे पार्टी में सारा नजर भी आयीं थीं. गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने भी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अभिषेक कपूर की ‘काई पो चे’ से की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










