बोलीं ऐश्वर्या- आराध्या का लालन पालन सामान्य, लेकिन वह हमारे स्टारडम से वाकिफ है

मुंबई : बेटी अराध्या को लेकर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा कि उसका लालन पालन बेहद सामान्य तरीके से हो रहा है और वह चाहती हैं कि यह ऐसा ही बना रहे. अभिनेत्री ने कान से फेसटाइम (वीडियो चैट सेवा) इंटरव्यू के दौरान कहा, कि उसका अब तक लालन पालन बेहद सामान्य रहा है. […]
मुंबई : बेटी अराध्या को लेकर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा कि उसका लालन पालन बेहद सामान्य तरीके से हो रहा है और वह चाहती हैं कि यह ऐसा ही बना रहे.
अभिनेत्री ने कान से फेसटाइम (वीडियो चैट सेवा) इंटरव्यू के दौरान कहा, कि उसका अब तक लालन पालन बेहद सामान्य रहा है. ऐसा नहीं है कि हम उसके साथ बैठ कर उसे अपनी फिल्में दिखाते हैं. मैं यह नहीं कह सकती कि उसे पता नहीं है. उसे पता है कि हम क्या काम करते हैं. वह साफतौर पर शहर में चारों तरफ लगे हमारे पोस्टर देखती है. उसे पता है कि हम क्या हैं.’ ऐश्वर्या अपनी पांच साल की बेटी को लेकर कान गयी हैं.
आपको बता दें कि अभिनेत्री 70वें कान फिल्मोत्सव में सौंदर्य प्रसाधन कंपनी लॉरियल की ब्रांड एंबेसेडर के तौर पर शिरकत कर रही हैं. ऐश्वर्या ने कहा, ‘चूंकि वह मेरे साथ सफर करती है, नये लोगों से मिलती है, हमारी दुनिया देखती है, मुझे उसके पास बैठ कर उसे यह बताने की जरूरत नहीं है कि उसकी मां क्या करती है. वह खुद यह देख रही है, वह इसके साथ ही बड़ी हो रही है. अब वह मीडिया को लेकर सहज हो गयी है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










