ePaper

मैं यहां खुद को नये सिरे से परिभाषित करने की कोशिश कर रहा हूं: इरफान खान

Updated at : 16 May 2017 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
मैं यहां खुद को नये सिरे से परिभाषित करने की कोशिश कर रहा हूं: इरफान खान

नयी दिल्ली: करीब तीन दशक लंबे फिल्म करियर में अलग अलग तरह के किरदार निभा चुके और खुद को एक भरोसेमंद अभिनेता के तौर पर स्थापित कर चुके इरफान खान ने कहा कि वह हमेशा खुद से जुडे लेबल को हटाने की कोशिश करते हैं. वर्षीय अभिनेता ने कहा कि यह उनके लिए मायने नहीं […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: करीब तीन दशक लंबे फिल्म करियर में अलग अलग तरह के किरदार निभा चुके और खुद को एक भरोसेमंद अभिनेता के तौर पर स्थापित कर चुके इरफान खान ने कहा कि वह हमेशा खुद से जुडे लेबल को हटाने की कोशिश करते हैं. वर्षीय अभिनेता ने कहा कि यह उनके लिए मायने नहीं रखता कि उन्हें अभिनेता बुलाया जाता है या स्टार. इरफान ने कहा कि अभिनय को लेकर उनमें हमेशा से जुनून रहा है और इसी वजह से वह हमेशा कुछ नया करना चाहते हैं.

उन्होंने कहा, ‘अगर आप कुछ नया नहीं कर पा रहे तो आपकी प्रतिभा लगभग मर चुकी है. मैं यहां चीजों को नये सिरे से परिभाषित करने के लिए हूं और मुझे कुछ भी बुलाया जाए, मैं उसे दोबारा परिभाषित करुंगा.’

EXCLUSIVE: स्कूल से पीछा छूटने की दुआएं मांगता था: इरफ़ान खान

मीरा नायर की ‘सलाम बॉम्बे’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत से लेकर हॉलीवुड फिल्म ‘इंफर्नो’ तक के अपने सफर में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ने हिंदी फिल्म उद्योग और हॉलीवुड में भी अपनी एक पहचान बनायी है. लेकिन इरफान का कहना है कि वह कलाकार के तौर पर नियमों का पालन करने में अब भी संघर्ष करते हैं.

उन्होंने कहा, ‘हम सामाजिक प्राणी हैं, हम हमेशा एक सांचे में फिट होने की कोशिश करते हैं. मैं अब भी कोशिश कर रहा हूं. जैसे जैसे आपका विकास होता है, आप एक खास तरीके से खुद को चलाने के लिहाज से ढल जाते हैं.’ इरफान अब अपनी नई हॉलीवुड फिल्म ‘पजल’ की शूटिंग शुरु करने के लिए हॉलीवुड जाने की तैयारी कर रहे हैं. ‘लिटिल मिस सनशाइन’ फिल्म के निर्माता इसका निर्माण कर रहे हैं.

अभिनेता की नई फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ इस शुक्रवार को रिलीज होगी जिसमें उनके साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर और दीपक डोबरियाल काम कर रहे हैं. इसका निर्देशन साकेत चौधरी ने किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola