यह किस्मत की बात है कि मैं रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रही हूं: कंगना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2017 4:37 PM
वाराणसी: ज्यादातर फिल्मों में त्रुटिपूर्ण चरित्र निभाने वाली अदाकारा कंगना रनौत का कहना है कि वह झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित फिल्म में उनका ‘बहादुर’ किरदार निभाने को लेकर खुद को सौभाग्यशाली मान रही हैं. कंगना ‘मणिकर्णिका : दि क्वीन ऑफ झांसी’ में मुख्य किरदार निभाएंगी. फिल्म का निर्देशन कृष करेंगे, जबकि […]
वाराणसी: ज्यादातर फिल्मों में त्रुटिपूर्ण चरित्र निभाने वाली अदाकारा कंगना रनौत का कहना है कि वह झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित फिल्म में उनका ‘बहादुर’ किरदार निभाने को लेकर खुद को सौभाग्यशाली मान रही हैं. कंगना ‘मणिकर्णिका : दि क्वीन ऑफ झांसी’ में मुख्य किरदार निभाएंगी. फिल्म का निर्देशन कृष करेंगे, जबकि इसके संवाद ‘बाहुबली’ के संवाद लिखने वाले लेखक विजयेन्द्र प्रसाद हैं.
महिला प्रधान फिल्में, जैसे ‘क्वीन’ और ‘तनु वेड्स मनु’ का हिस्सा रही कंगना ने कहा कि यह उनके फिल्मी जीवन का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार है. कंगना ने कहा, ‘जिस प्रकार से विजयेन्द्र ने इसे लिखा है और बताया है, वह बिल्कुल महानायक की तरह है. आम तौर पर मेरे किरदार त्रुटिपूर्ण और अपनी क्षमताओं के संदर्भ में मानवीय होते हैं, लेकिन यह एक असाधारण किरदार है.’
कंगना की ‘मणिकर्णिका’ का पहला पोस्टर रिलीज, ‘बाहुबली’ से है खास कनेक्शन
सोहराब मोदी की 1953 में आयी फिल्म ‘झांसी की रानी’ और 2009 से 2011 के बीच प्रसारित एक टीवी सीरियल को छोडकर लोकप्रिय संस्कृति में रानी लक्ष्मीबाई की उपस्थिति बहुत सीमित है.
उन्होंने कहा, ‘जब मैंने इस फिल्म के लिये हामी भरी, तो मैंने सबसे पहले सोचा कि ‘अब तक ‘रानी लक्ष्मी बाई’ पर फिल्म कैसे नहीं बनी है. मैंने अचानक महसूस किया कि यह अच्छा है कि अभी तक इस पर कोई फिल्म नहीं बनी है.’ इस फिल्म का फिल्मांकन वाराणसी, झांसी और राजस्थान सहित कई स्थानों पर किया जाएगा. यह फिल्म अगले साल 27 अप्रैल को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










