BAHUBALI 2: खान स्टार्स को चुनौती दे रहे हैं प्रभास, अब नजर 500 करोड़ पर...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2017 10:00 AM
एस एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई की आंधी सी ला दी है. प्रभास, राणा दग्गूबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया और सत्यराज की सुपरहिट फिल्म टिकट खिड़की पर कमाई के मामले में रोजाना नये झंडे गाड़ रही है. पूरी दुनियां में कमाई के नये रिकॉर्ड बना रही ‘बाहुबली’ के हिंदी […]
एस एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई की आंधी सी ला दी है. प्रभास, राणा दग्गूबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया और सत्यराज की सुपरहिट फिल्म टिकट खिड़की पर कमाई के मामले में रोजाना नये झंडे गाड़ रही है. पूरी दुनियां में कमाई के नये रिकॉर्ड बना रही ‘बाहुबली’ के हिंदी वर्जन ने पहले हफ्ते में करीब 250 करोड़ रुपये की कमाई कर पहले हफ्ते में कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ के नाम थी जिसने पहले हफ्ते में 229 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अभी तक बॉलीवुड में कमाई के नये रिकॉर्ड बनानेवाले खान सितारों का रिकॉर्ड कोई दूसरा खान ही तोड़ता था. लेकिन साउथ फिल्म के स्टार प्रभास से बॉलीवुड के तीनों खान स्टार्स आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान को चुनौती दी है.
‘बाहुबली 2’ के रिलीज होने के बाद 48 घंटे तक सो नहीं पाये थे प्रभास, अब है ये ख्वाहिश…
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन ने भी बॉलीवुड स्टार्स को ऐसी चुनौती नहीं दे पाये हैं जैसा की प्रभास ने हिंदी में डब बाहुबली से दी है. ‘बाहुबली’ की कमाई की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को 41 करोड़ रुपये, शनिवार को 40.50 करोड़ और रविवार को 46.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अक्सर किसी भी फिल्म की सोमवार को कमाई का ग्राफ नीचे चला जाता है लेकिन ‘बाहुबली’ ने सोमवार को भी 40.25 करोड़ की कमाई कर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये. फिल्म ने मंगलवार को 30 करोड़ और बुधवार को 25 करोड़ और गुरुवार को लगभग 24 करोड़ की कमाई की. दस तरह फिल्म ने पहले हफ्ते में लगभग 250 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
नहीं तोड़ पाई ये रिकॉर्ड
‘बाहुबली 2’ ने रिलीज के पहले दिन 41 करोड़ रुपये की कमाई की और पहले वीकेंड पर 128 करोड़ रुपये की कमाई कर सबको हैरान कर दिया. इसके बावजूद यह फिल्म कुछ बॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई. पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड अभी भी शाहरुख खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के नाम है जिसने फर्स्ट डे 45 करोड़ की कमाई की थी. वहीं पहले वीकेंड पर 128 करोड़ रुपये की कमाई के बावजूद ‘बाहुबली’, सलमान खान की दो फिल्मों से पीछे रह गई. फर्स्ट वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड सलमान की फिल्म ‘सुल्तान’ के नाम है जिसने फर्स्ट वीकेंड पर 180 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं दूसरे नंबर पर भी सलमान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के नाम है जिसने फर्स्ट वीकेंड पर लगभग 130 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन फर्स्ट वीक कलेक्शन के मामले में प्रभास ने सलमान की ‘सुल्तान’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










