ePaper

पढें, ''पद्मावती'' विवाद पर शाहिद कपूर ने क्या कहा

Updated at : 16 Mar 2017 11:55 AM (IST)
विज्ञापन
पढें, ''पद्मावती'' विवाद पर शाहिद कपूर ने क्या कहा

मुंबई : अभिनेता शाहिद कपूर ने ‘‘पद्मावती” पर जारी घमासान की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि सेट पर मचाया गया उपद्रव दुर्भाग्यपूर्ण है. आपको बता दें कि कोल्हापुर जिले में बुधवार रात आगामी फिल्म ‘‘पद्मावती” के सेट पर कुछ लोगों ने हंगामा किया था और सेट को आग के हवाले कर दिया था. […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता शाहिद कपूर ने ‘‘पद्मावती” पर जारी घमासान की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि सेट पर मचाया गया उपद्रव दुर्भाग्यपूर्ण है. आपको बता दें कि कोल्हापुर जिले में बुधवार रात आगामी फिल्म ‘‘पद्मावती” के सेट पर कुछ लोगों ने हंगामा किया था और सेट को आग के हवाले कर दिया था. फिल्म की शूटिंग कोल्हापुर के म्हसाई पठार में चल रही थी.

संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्‍य किरादर में नजर आयेंगे.

इस हंगामे के संबंध में पुलिस ने बताया कि लगभग 20 अज्ञात लोगों ने फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार किये गये पोशाकों और फिल्म में दिखाये जाने वाले घोडों के लिए रखे गये चारों को जला दिया. शाहिद ने कल रात को यहां एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, कि मैं इस बात से अवगत हूं कि वहां कुछ हंगामा हुआ है. मुझे पता है कि कुछ पोशाकों को जला दिया गया है. जहां तक मुझे जानकारी है वहां मौजूद हर व्यक्ति सुरक्षित है और किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है. शूटिंग समाप्त हो चुकी है और टीम वापस आ रही है.

उन्होंने कहा, कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि यह काम किसने किया है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दूसरी बार इस तरह की घटना घटी है. जब कुछ और जानकारी मिलेगी तब प्रोडक्शन हाउस इस पर प्रतिक्रिया देगा. जब यह घटना हुई तब वहां कोई भी मुख्य कलाकार मौजूद नहीं था.

महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री दीपक केसारकर ने कल बताया कि घटना के बाद फिल्म की टीम को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है. इस वर्ष जनवरी में, जयपुर के जयगढ किले में एक राजपूत समुदाय के एक समूह, करणी सेना के कुछ सदस्यों ने भंसाली पर हमला किया था और फिल्म की शूटिंग रुकवा दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola