बोले अनुपम खेर- देश को विकास पसंद है बकवास नहीं

मुंबई : विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अपने कदम बढ़ा चुकी है, ऐसे में देशभर से समर्थकों और प्रसंशकों की ओर से सोशल मीडिया पर लगातारप्रतिक्रिया आरही है. अभिनेता अनुपम खेर ने भी अपने ही अंदाज में ट्विट करते हुए भाजपा को बधाई दी है. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा है […]
मुंबई : विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अपने कदम बढ़ा चुकी है, ऐसे में देशभर से समर्थकों और प्रसंशकों की ओर से सोशल मीडिया पर लगातारप्रतिक्रिया आरही है. अभिनेता अनुपम खेर ने भी अपने ही अंदाज में ट्विट करते हुए भाजपा को बधाई दी है.
उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा है कि ‘दोस्तों!!! इस थप्पड़ की गूँज तो लॉस ऐंजेलेस तक सुनाई दे रही है. अब तो चन्द लोगों को समझ आ जाना चाहिये कि देश विकास चाहता है, बकवास नहीं…
उनके ट्वीट से ऐसा लग रहा है कि अनुपम खेर लॉस ऐजेलिस में हैं और वहीं से चुनाव परिणामों पर नजर बनाये हुए हैं. यहां उल्लेख कर दें कि अनुपम खेर पहले भी भाजपा के कई मंचों पर नजर आ चुके हैं.
दोस्तों!!! इस थप्पड़ की गूँज तो लॉस ऐंजेलेस तक सुनाई दे रही है। अब तो चन्द लोगों को समझ आ जाना चाहिये कि देश विकास चाहता है, बकवास नहीं।:)
— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 11, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




