क्या सफलता के लिए अक्षय कुमार के नक्शेकदम पर चलेंगे शाहरुख खान!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2017 10:18 AM
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ की सफलता के बाद अब इसके अगले पार्ट की तैयारी शुरू हो गई है. लेकिन फिल्म को लेकर एक और खास बात यह है कि शाहरुख खान भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं. सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ बॉक्स […]
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ की सफलता के बाद अब इसके अगले पार्ट की तैयारी शुरू हो गई है. लेकिन फिल्म को लेकर एक और खास बात यह है कि शाहरुख खान भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं.
सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी. फिल्म में अक्षय के अलावा हुमा कुरैशी और अन्नू कपूर भी मुख्य भूमिका में थे. कहा जा रहा है कि तीसरे पार्ट के लिए शाहरुख खान को अप्रोच करने की तैयारी की जा रही है.
‘जॉली एलएलबी 2’ को देखते हुए हाल ही में फॉक्स स्टार इंडिया के सीईओ विजय सिंह ने मीडिया के सामने यह बात कंफर्म की थी कि ‘जॉली एलएलबी 3’ निश्चित तौर पर बनेगी.
एक लीडिंग वेबसाइट के अनुसार फिल्म की स्क्रिप्ट पर जल्द ही काम होगा और इसे शाहरुख खान को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है. जॉली एलएलबी की सीरीज के लिए सुभाष कपूर के पास काफी कॉन्सेप्ट है और वो कम से कम एक पार्ट में शाहरुख खान को लेना चाहते हैं.
बता दें कि सुभाष कपूर ने शाहरुख खान को पहले पार्ट के लिए भी अप्रोच किया था, लेकिन शाहरुख किसी कारण इस फिल्म को कर नहीं पाये थे. बाद में यह रोल अरशद वारसी ने निभाया था. अगर शाहरुख ‘जॉली एलएलबी 3’ में नजर आते हैं तो वे पहली बार वकील के किरदार में नजर आयेंगे.
अब अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी2’ की सफलता को देखते हुए यह उम्मीद होगी कि शाहरुख को भी एक बड़ी हिट मिल सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि शाहरुख खान ‘जॉली एलएलबी3’ का हिस्सा बन पाते हैं यह नहीं!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










