''खून भरी मांग'' एक्‍ट्रेस सोनू वालिया के साथ छेड़छाड़, FIR दर्ज

Updated:
विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनू वालिया के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इस संबंध में वालिया ने मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्‍टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. शिकायत में सोनू वालिया ने कहा है कि कोई अनजान […]

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनू वालिया के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इस संबंध में वालिया ने मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्‍टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है.

शिकायत में सोनू वालिया ने कहा है कि कोई अनजान शख्‍य उन्‍हें फोन कर परेशान कर रहा है. इतना ही नहीं वो अनजान शख्‍स उन्‍हें फोन पर अश्‍लील वीडियो और मैसेज भी भेज रहा है. सोनू वालिया ने भी आरोप लगाया है कि वो उन्‍हें फोन कर भद्दी-भद्दी बातें भी करता है.

सोनू वालिया ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से वो अनजान शख्‍स उन्‍हें परेशान कर रहा है. बार-बार चेतावनी देने के बाद भी बार-बार फोन आ रहा है. बांगर नगर पुलिस स्टेशन स्टेशन के इंस्पेक्टर श्रीश गायकवाड़ का कहना है कि फोन अलग-अलग नंबर से आ रहे हैं, जोकि इस वक्त चालू नहीं है.

मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि 53 वर्षीया सोनू वालिया ने चर्चित फिल्‍म ‘खून भरी मांग’ में काम किया था. इस फिल्‍म के लिए उन्‍हें बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस का फिल्‍मफेयर अवार्ड मिला था. इस वक्त वह मलाड स्थित अपने घर में रहती हैं.

बता दें सोनू वालिया ने साल 1985 में मिस इंडिया का खिताब जीता था. साल 1988 में फिल्‍म ‘आकर्षण’ में उन्‍होंने अपने बोल्‍ड किरदार को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थी. सोनू वालिया की पर्सनल लाईफ की बात करें तो उन्‍होंने सूर्य प्रकाश से शादी की थी. उनके निधन के बाद सोनू वालिया ने फिल्‍म प्रोड्यूसर प्रताप सिंह से दूसरी शादी की थी. दोनों की एक बेटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola