अब बेडरूम के लिए लड़ रहे हैं ''बॉलीवुड की मां'' निरूपा रॉय के दोनों बेटे

Updated:
विज्ञापन

दिवंगत अभिनेत्री निरूपा रॉय के आलीशान अपार्टमेंट को लेकर उनके दोनों बेटों योगेश रॉय और कमल रॉय की लड़ाई अब एक्‍ट्रेस के बेडरूम तक पहुंच गई है. मां का किरदार निभाकर दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहीं निरूपा रॉय के दोनों बेटे उनके बेडरूम पर मालिकाना हक पाने के लिए घमासान मचा रहे हैं. उनका कहना […]

विज्ञापन

दिवंगत अभिनेत्री निरूपा रॉय के आलीशान अपार्टमेंट को लेकर उनके दोनों बेटों योगेश रॉय और कमल रॉय की लड़ाई अब एक्‍ट्रेस के बेडरूम तक पहुंच गई है. मां का किरदार निभाकर दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहीं निरूपा रॉय के दोनों बेटे उनके बेडरूम पर मालिकाना हक पाने के लिए घमासान मचा रहे हैं.

उनका कहना है कि उस रूम से उनका अटैचमेंट जुड़ा हुआ है. निरूपा रॉय के मौत के बाद उनके पति कमल रॉय इस प्रॉपर्टी के मालिक थे. लेकिन नवंबर 2015 में कमल रॉय के निधन के बाद उनके बेटों किरन (45) और योगेश (57) के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद और बढ़ गया.

किरन रॉय ने पिछले साल बॉम्‍बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. इस याचिका में उन्‍होंने अपने बड़े भाई पर इस घर का मालिकाना हक पाने के लिए उन्‍हें डराने और धमकाने का आरोप लगाया था. किरन को 3 महीने पहले झटका तब लगा जब सिटी सिविल कोर्ट में उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया जिसमें उन्‍होंने योगेश को उस बेडरूम के अंदर जाने से रोक लगाने की मांग की थी.

किरन ने कहा,’ मैं अपने पेरेंट्स के साथ उनके आखिरी समय तक साथ रहा हूं. योगेश और उनकी पत्‍नी हमारे पेरेंट्स को टॉर्चर किया करते थे. मेरे पिता की वसीयत में, जो साल 2004 में मां के निधन के बाद तैयार की गई थी, उसमें मुझे नेपियन सी रोड स्थित इस फ्लैट का इकलौता मालिक बनाया गया था.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ मेरे भाई और उनके परिवार को इस शर्त पर वहां रहने की इजाजत दी गई कि वे हमारे पेरेंट्स के बेडरूम में दाखिल नहीं होंगे.’ वहीं बताया जा रहा है कि योगेश ने कोर्ट में इस मामले को लेकर एक आवेदन दिया है जिसमें कहा गया है कि वसीयत में बेडरूम में उनके हिस्‍से में हैं और किरन का इसपर कोई हक नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola