महेश भट्ट धमकी मामला: संदीप साहू नामक युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मुंबई :फिल्ममेकर महेश भट्ट और उनकी बेटी आलिया भट्ट को जान से मारने की धमकी मामले में यूपी एसटीएफ ने संदीप साहू नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है. 27 वर्षीय संदीप साहू लखनऊ का रहनेवाला है. दरअसल बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार महेश भट्ट ने गुरुवार को बताया कि उनसे एक अज्ञात शख्स ने टेलीफोन […]

विज्ञापन

मुंबई :फिल्ममेकर महेश भट्ट और उनकी बेटी आलिया भट्ट को जान से मारने की धमकी मामले में यूपी एसटीएफ ने संदीप साहू नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है. 27 वर्षीय संदीप साहू लखनऊ का रहनेवाला है.

दरअसल बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार महेश भट्ट ने गुरुवार को बताया कि उनसे एक अज्ञात शख्स ने टेलीफोन पर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी. उक्त व्यक्ति ने महेश भट्ट से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और पैसे ना देने की सूरत में महेश भट्ट, पत्नी सोनी राजदान और बेटी आलिया भट्ट को जान से मारने की धमकी दी थी.

बुधवार की रात को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और भट्ट परिवार का बयान भी रिकॉर्ड कर लिया है. यह केस मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटोर्शन सेल को ट्रांसफर कर दिया गया है.

मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों की माने तो, एक शख्‍स, जो खुद को किसी गैंग का लीडर बता रहा था, उसने महेश भट्ट से 50 लाख रुपये की डिमांड की है. शुरुआत में तो महेश भट्ट ने इसे मजाक समझा और मामले को गंभीरता से नहीं लिया लेकिन बाद में उस शख्स ने महेश भट्ट को व्हाट्सऐप पर मैसेज कर कहा कि वो इस धमकी को हल्के में लेने की गलती न करें…

शख्स ने महेश भट्ट से कहा कि अगर तुम पैसे नहीं दोगे तो मैं तुम्हारी बेटी आलिया और पत्नी सोनी पर गोलियां चलवा दूंगा… महेश भट्ट को लखनऊ के किसी बैंक के ब्रान्च में पैसे जमा करने को कहा गया है.

बताया जा रहा है कि घटना 26 फरवरी की है और जिसने भट्ट परिवार को धमकी दी है वह यूपी का कोई डॉन है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola