ePaper

''सरकार 3'' का पोस्‍टर रिलीज, अमिताभ, मनोज और यामी का दमदार लुक

Updated at : 28 Feb 2017 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
''सरकार 3'' का पोस्‍टर रिलीज, अमिताभ, मनोज और यामी का दमदार लुक

महानायक अमिताभ बच्‍चन की आगामी फिल्‍म ‘सरकार 3’ को पोस्‍टर रिलीज हो गया है. पोस्‍टर काफी दमदार नजर आ रहा है जिसमें अमिताभ के साथ-साथ मनोज वाजपेयी, यामी गौतम, जैकी श्रॉफ और अमित साध नजर आ रहे हैं. फिल्‍म में अमिताभ अपने पुराने किरदार सुभाष नागर की भूमिका में नजर आयेंगे. वहीं जैकी श्रॉफ खलनायक […]

विज्ञापन

महानायक अमिताभ बच्‍चन की आगामी फिल्‍म ‘सरकार 3’ को पोस्‍टर रिलीज हो गया है. पोस्‍टर काफी दमदार नजर आ रहा है जिसमें अमिताभ के साथ-साथ मनोज वाजपेयी, यामी गौतम, जैकी श्रॉफ और अमित साध नजर आ रहे हैं.

फिल्‍म में अमिताभ अपने पुराने किरदार सुभाष नागर की भूमिका में नजर आयेंगे. वहीं जैकी श्रॉफ खलनायक की भूमिका में दिखेंगे. जैकी इससे पहले राम गोपाल वर्मा संग फिल्‍म ‘रंगीला’ में काम कर चुके हैं. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.

बता दें कि फिल्‍म की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है, अब यह 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्‍तक देगी. इसकी जानकारी खुद राम गोपाल वर्मा ने दी थी. निर्देशक ने यह भी खुलासा किया है कि फिल्‍म में मनोज वाजपेयी का किरदार अरविंद केजरीवाल से प्रेरित होगा.

फिल्‍म में बिग बी, जैकी, यामी, अमित साध के अलावा रोनित रॉय, रोहिणी हंट्टगडी और भरत दाभोलकर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म की एक और खास बात यह है कि फिल्‍म में रोहिणी भी नकारात्‍मक भूमिका में नजर आयेंगी. उनके किरदार का नाम रुक्‍कु बाई देवी होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola