‘जुड़वा 2'' की तैयारी के लिए कुछ ऐसा कर रही हैं जैकलीन फर्नाडीज

मुंबई: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ‘जुड़वा 2′ फिल्म में करिश्मा कपूर वाला किरदार निभाने जा रही हैं और वह करिश्मा के जैसा अभिनय करने के लिए उनकी फिल्में देख रही हैं. ‘जुडवा’ का निर्देशन डेविड धवन ने किया था और इसमें सलमान खान दोहरी भूमिका में नजर आए थे. यह पूछे जाने पर कि क्या करिश्मा […]
मुंबई: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ‘जुड़वा 2′ फिल्म में करिश्मा कपूर वाला किरदार निभाने जा रही हैं और वह करिश्मा के जैसा अभिनय करने के लिए उनकी फिल्में देख रही हैं. ‘जुडवा’ का निर्देशन डेविड धवन ने किया था और इसमें सलमान खान दोहरी भूमिका में नजर आए थे.
यह पूछे जाने पर कि क्या करिश्मा से उसे भूमिका निभाने के लिए कोई सलाह मिली है तो जैकलीन ने बताया, ‘नहीं, करिश्मा से मुझे कोई सलाह नहीं दी. लेकन मैं उनकी कई फिल्में देख रही हूं. वह एक बहुत ही अच्छी अभिनेत्री हैं.’
केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जैकलीन मीडिया से मुखातिब हो रही थीं. ‘जुडवा 2′ में वरुण धवन, सलमान के जगह पर दिखेंगे जबकि तापसी पन्नू, रंभा के चरित्र को जीवंत करेंगी.
इससे पहले जैकलीन और वरुण अपने भाई रोहित की फिल्म ‘ढिशूम’ में साथ नजर आए थे. यह पहली बार है जब वे तापसी के साथ नजर आएंगे. ‘जुडवा 2′ का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं और इसके सितंबर में रिलीज होने की संभावना है.
‘जुड़वा 2′ में वरुण धवन डबल रोल में नजर आयेंगे. उनका फर्स्टलुक जारी कर दिया गया है. जैकलीन इस साल सिद्धार्थ मल्होत्रा संग ‘रिलोड’ में भी नजर आयेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




