सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे की शादी टूटी, पिछले साल दिसंबर में हुई थी सगाई
नयी दिल्ली: दक्षिण के सुपरस्टार नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल और उनके मंगेतर श्रिया भूपल की शादी टूट गई है. दोनों की शादी में महज तीन महीने बाकी थे. श्रिया पेशे से एक फैशन डिजायनर हैं और इंडस्ट्रियलिस्ट जीवीके रेड्डी की पोती हैं. अखिल और श्रिया की सगाई पिछले साल दिसंबर में हुई थी. इसी […]
नयी दिल्ली: दक्षिण के सुपरस्टार नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल और उनके मंगेतर श्रिया भूपल की शादी टूट गई है. दोनों की शादी में महज तीन महीने बाकी थे. श्रिया पेशे से एक फैशन डिजायनर हैं और इंडस्ट्रियलिस्ट जीवीके रेड्डी की पोती हैं.
अखिल और श्रिया की सगाई पिछले साल दिसंबर में हुई थी. इसी साल मई में दोनों इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग करनेवाले थे. द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी रद्द की है और इस बारे में सभी रिश्तेदारों को सूचित भी कर दिया गया है.
हालांकि दोनों परिवारों ने इस संबंध में कोई भी स्टेटमेंट नहीं दिया और न ही शादी के टूटने के कारणों का खुलासा किया है. दोनों परिवार के एक सूत्र ने द न्यू इंडियन एक्सप्रेस को बताया,’ पिछले शनिवार को सभी मेहमानों को मैजेस भेज दिये गये थे कि वे अपना कार्यक्रम रद्द कर दें.’
So much love & joy at Akhil & Shriya 's engagement!! Thank you all for the blessings🙏 pic.twitter.com/n4L7CqW9Jo
— Nagarjuna Akkineni (@iamnagarjuna) December 10, 2016
सूत्र ने आगे बताया,’ दोनों परिवारों की टिकटें भी कैंसल करवा दी गई है.’ शादी में आमंत्रित एक मेहमान ने द न्यू इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि पिछले हफ्ते तक दोनों परिवारों के बीच सबकुछ ठीकठाक था. पिछले महीने श्रिया अपने परिवार के साथ अखिल के बड़े भाई नागा चैतन्य की सगाई में शामिल हुई थी.
लगभग दो सालों तक एकदूसरे को डेट करने के बाद पिछले साल दिसंबर में अखिल और श्रिया ने सगाई की थी. अखिल ने साल 2015 में अपने सिने करियर की शुरुआत की गई थी. बता दें कि श्रिया ने न्यूयॉर्क के डिजाइन स्कूल से ग्रेजुएशन किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










