ePaper

100 करोड़ से महज कुछ ही कदम दूर ''जॉली एलएलबी 2'', जानें अबतक की कमाई ?

Updated at : 21 Feb 2017 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
100 करोड़ से महज कुछ ही कदम दूर ''जॉली एलएलबी 2'', जानें अबतक की कमाई ?

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘जॉली एलएलबी 2’ का जादू अब भी दर्शकों पर चल रहा है. फिल्‍म जल्‍द ही 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल हो सकती है. सोमवार को 2.48 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इस फिल्‍म ने अबतक 97.92 करोड़ का कलेक्‍शन कर लिया है. मार्केट एनालिस्ट तरण आदर्श […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘जॉली एलएलबी 2’ का जादू अब भी दर्शकों पर चल रहा है. फिल्‍म जल्‍द ही 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल हो सकती है. सोमवार को 2.48 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इस फिल्‍म ने अबतक 97.92 करोड़ का कलेक्‍शन कर लिया है.

मार्केट एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके इस फिल्म के कमाई की जानकारी दी है. उन्‍होंने ट्वीट किया,’ फिल्‍म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 4.14 करोड़, शनिवार को 6.35 करोड़, रविवार को 7.24 करोड़ और सोमवार को 2.48 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

इस तरह फिल्‍म अबतक कुल मिलाकर 97.92 करोड़ की कमाई कर चुकी है. खास बात यह है कि 100 करोड़ कमाने वाली ‘जॉली एलएलबी 2’ अक्षय की चौथी लगातार फिल्म होगी. इससे पहले पिछले साल रिलीज हुई उनकी तीनों फिल्‍में ‘एयरलिफ्ट’, ‘हाउसफुल 3’ और ‘रुस्‍तम’ 100 करोड़ कमा चुकी है.

इस साल रिलीज हुई ‘जॉली एलएलबी 2’ उनकी पहली फिल्‍म है. यह फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ का सीक्वल है, जिसमें अरशद वारसी और बोमन इरानी मुख्य कलाकार थे. इस फिल्‍म में अक्षय के अलावा हुमा कुरैशी, अन्‍नू कपूर और सौरभ शुक्‍ला मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola