राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन'' ने जीता अवार्ड

Updated:
विज्ञापन

मुंबई: राजकुमार राव और अंजलि पाटिल अभिनीत राजनीतिक व्यंग्यात्मक फिल्म ‘‘न्यूटन” ने 67वें बर्लिन फिल्म महोत्सव में अपने वर्ल्ड प्रीमियर पर उसके फोरम खंड में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ आर्ट सिनेमा (सीआईसीएई) पुरस्कार जीता है.राव ने ट्विटर पर इस खबर को साझा कर अमित मासुरकर निर्देशित इस फिल्म की पूरी टीम को बधाई दिया है. उन्होंने […]

विज्ञापन

मुंबई: राजकुमार राव और अंजलि पाटिल अभिनीत राजनीतिक व्यंग्यात्मक फिल्म ‘‘न्यूटन” ने 67वें बर्लिन फिल्म महोत्सव में अपने वर्ल्ड प्रीमियर पर उसके फोरम खंड में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ आर्ट सिनेमा (सीआईसीएई) पुरस्कार जीता है.राव ने ट्विटर पर इस खबर को साझा कर अमित मासुरकर निर्देशित इस फिल्म की पूरी टीम को बधाई दिया है.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इसे बताते हुए काफी खुशी हो रही कि ‘न्यूटन’ ने बर्लिन के फोरम सेक्शन में कला सिनेमा का पुरस्कार जीत लिया है. पूरी टीम को बधाई” इस फिल्म की कहानी मध्य भारत के एक संघर्षपूर्ण जंगल में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक नौसिखिये क्लर्क के ईदगिर्द घूमती है जो स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश करता है. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी है.
2014 में आयी फिल्म ‘‘सुलेमानी कीडा” से प्रसिद्धि पाने वाले निर्देशक अमित मासुरकर ने इससे पहले पीटीआई-भाषा को बताया कि उन्हें लगा कि सिर्फ राव ही इस किरदार के साथ न्याय कर सकता है.उन्होंने कहा, ‘‘राजकुमार बहुत ही समर्पित इंसान है. वह आपके साथ सौ फीसदी उर्जा के साथ काम करता है और मैं उनके साथ और फिल्मों में काम करना पसंद करुंगा.अमित ने इसकी भी पुष्टि किया कि यह फिल्म 2017 के मध्य में रिलीज होगी.इस फिल्म महोत्सव के फोरम खंड में 43 फिल्मों का स्क्रीनिंग किया गया, जिसका समापन रविवार को हो गया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola