मलयालम अभिनेत्री भावना के साथ हुई छेड़छाड़

Updated:
विज्ञापन

कोच्चि: दक्षिण भारत की एक मशहूर अभिनेत्री की कार में कुछ पुरुषों ने कथित रुप से जबरन घुसकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. यह घटना नेदुंबसेरी हवाई अड्डे के निकट अथानी में हुई. अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में उन्होंने कहा कि पिछली रात अथानी में उनके वाहन को पीछे से […]

विज्ञापन

कोच्चि: दक्षिण भारत की एक मशहूर अभिनेत्री की कार में कुछ पुरुषों ने कथित रुप से जबरन घुसकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. यह घटना नेदुंबसेरी हवाई अड्डे के निकट अथानी में हुई. अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

शिकायत में उन्होंने कहा कि पिछली रात अथानी में उनके वाहन को पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि कुछ लोग जर्बदस्ती उनकी कार में घुस आए और चालक को धमकी देते हुए कोच्चि की तरफ जाने कहा.

रास्ते में इन लोगों ने अभिनेत्री की जर्बदस्ती तस्वीरें खींची, वीडियो बनाया और अभिनेत्री के साथ ‘अभद्र व्यवहार’ किया. अभिनेत्री ने बताया कि कोच्चि शहर के पलारिवात्तोम में आरोपी ने चालक को कार रोकने के लिए कहा और वहां से भाग गए.

बाद में अभिनेत्री एक निर्देशक के घर पहुंची, जिसने पुलिस को इस घटना की सूचना दी. पुलिस ने अभिनेत्री की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola