Making Video: वरुण ने बताया, ऐसी लड़की से शादी करना चाहते हैं शादी!

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हानिया’ का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म को मेकिंग वीडियो सामने आया है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. 2 मिनट 27 सेकंड के इस वीडियो में आलिया और वरुण एकदूसरे के बारे में भी […]
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हानिया’ का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म को मेकिंग वीडियो सामने आया है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.
2 मिनट 27 सेकंड के इस वीडियो में आलिया और वरुण एकदूसरे के बारे में भी कई खुलासे करते नजर आ रहे हैं. दोनों के कई फनी मूमेंट्स भी कैद हुए है. वरुण वीडियो में यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि अगर उन्हें रीयल लाईफ में ऐसी लड़की मिलती है तो वे उससे शादी कर लेंगे.
आलिया ने वरुण के किरदार के बारे में बात करते हुए कहा,’ बद्री ने अपने किरदार को दिल से जीया है. उन्होंने शानदार काम किया है.’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. दोनों की जोड़ी को एकबार फिर पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेताब हैं.
वरुण-आलिया इससे पहले फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में एकसाथ नजर आ चुके हैं. यह दोनों की ही डेब्यू फिल्म थी. इसके बाद दोनों ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हानिया’ में नजर आ चुके हैं. शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी ‘बद्रीनाथ की दुल्हानिया’ 10 मार्च को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




