अब अयान मुखर्जी की इस फिल्म में अमिताभ संग दिखेंगे रणबीर कपूर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इनदिनों आगामी संजय दत्त की बायोपिक फिल्म को लेकर खासा व्यस्त हैं. अब खबरें हैं कि रणबीर आगामी फिल्म ‘ड्रैगन’ में महानायक अमिताभ बच्चन संग नजर आयेंगे. फिल्म में आलिया भट्ट भी लीड रोल में हैं. सूत्रों ने बच्चन की भूमिका का ब्योरा दिये बिना कहा, ‘उन्होंने फिल्म के लिए मंजूरी दे […]
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इनदिनों आगामी संजय दत्त की बायोपिक फिल्म को लेकर खासा व्यस्त हैं. अब खबरें हैं कि रणबीर आगामी फिल्म ‘ड्रैगन’ में महानायक अमिताभ बच्चन संग नजर आयेंगे. फिल्म में आलिया भट्ट भी लीड रोल में हैं.
सूत्रों ने बच्चन की भूमिका का ब्योरा दिये बिना कहा, ‘उन्होंने फिल्म के लिए मंजूरी दे दी है. यह अच्छा खासा किरदार है और अतिथि भूमिका नहीं है. यह महत्वपूर्ण भूमिका है. वह इस साल ही शूटिंग शुरु करेंगे.’ फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं.
पहली बार अमिताभ और रणबीर किसी फिल्म में एक साथ दिखाई देंगे. अमिताभ ने रणबीर के पिता ऋषि कपूर के साथ ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘कुली’ और ‘अजूबा’ जैसी फिल्मों में काम किया है. रणबीर, अयान के साथ सुपरहिट फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में भी काम कर चुके हैं.
‘ड्रैगन’ एक सुपरहीरो वाली फिल्म है जिसकी पृष्ठभूमि पौराणिक है और इसमें रणबीर के किरदार में आग उगलने की शक्ति दर्शाई जाएगी.
बता दें कि रणबीर इनदिनों संजय दत्त की बायोपिक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर, संजय दत्त की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म को लेकर रणबीर कड़ी मेहनत कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




