ePaper

श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की ''हाफ गर्लफ्रेंड'' का पोस्‍टर रिलीज

Updated at : 13 Feb 2017 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की ''हाफ गर्लफ्रेंड'' का पोस्‍टर रिलीज

श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की आगामी फिल्‍म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का पहला पोस्‍टर रिलीज कर दिया गया है. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में बॉस्‍केटबॉल कोर्ट दिखाया गया है. फिल्‍म चेतन भगत के उपन्‍यास ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर आधारित है. फिल्‍म की कहानी एक बिहारी लड़के की है जिसे दिल्‍ली की एक हाई […]

विज्ञापन

श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की आगामी फिल्‍म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का पहला पोस्‍टर रिलीज कर दिया गया है. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में बॉस्‍केटबॉल कोर्ट दिखाया गया है. फिल्‍म चेतन भगत के उपन्‍यास ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर आधारित है.

फिल्‍म की कहानी एक बिहारी लड़के की है जिसे दिल्‍ली की एक हाई प्रोफाइल फैमिली से नाता रखनेवाली लड़की से प्‍यार हो जाता है. इसके बाद दोनों की इस प्यार के बीच क्या ट्विस्ट एंड टर्न्स आते हैं, इसी की कहानी ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में कही गई है.

यह इस मुद्दे पर आधारित है कि किस तरह से अंग्रेजी वर्ग व्यवस्था तय करती है. यह माधव के बारे में बात करती है जो उच्च सोसाइटी की, शहरी और अंग्रेजी बोलने वाली रिया से रिश्‍ता बनाना चाहता है. लेकिन लड़की की प्रतिबद्धता में रुचि नहीं है. इस तरह वह उसकी हाफ गर्लफ्रेंड बन जाती है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन ने इस फिल्‍म में अपने किरदार में फिट बैठाने के लिए भोजपुरी भाषा की ट्रेनिंग भी ली है. चूंकि उपन्‍यास का लीड करेक्‍टर बिहार से है और वो भोजपुरी में बात करता है. मोहित इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं.

आपको बता दें कि अर्जुन इससे पहले भी चेतन भगत के नॉवेल ‘2 स्‍टेट्स’ में काम कर चुके हैं. फिल्‍म में अर्जुन-आलिया ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई भी की थी. वहीं इस बात अर्जुन-श्रद्धा की नयी जोड़ी दर्शकों के सामने आयेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola